अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों के बीच निमरत कौर की प्रेग्नेंसी फोटोज़ हुईं वायरल, जानें सच्चाई

Nimrat kaur

Nimrat kaur pregnant Fact Check: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

माना जा रहा कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। और इस रिश्ते के टूटने की वजह एक्ट्रेस निमरत कौर बताई जा रही हैं। जी हां, ऐसी खबरें हैं कि निमरत कौर के आ जाने के बाद से दोनों के बीच दरार पैदा हो गई है।

हालांकि निमरत ने यह भी बताया कि वह किसी को डेट नहीं रही हैं, लेकिन इसी बीच निमरत के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। इस खबर ने तो लोगों के होश उड़ा दिए हैं। बीते दिन यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इस खबर की सच्चाई।

क्या प्रेग्नेंट हैं निमरत कौर ?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें देखा जा सकता है कि निमरत कौर का पेट बाहर नजर आ रहा है। नेटिजन्स को लग रहा है कि निमरत कौर प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी इसीलिए उनके बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोग तो निमरत कौर के प्रेग्नेंट होने का नाता अभिषेक बच्चन से जोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं निमरत कौर की प्रेग्नेंसी को लेकर तमाम सवाल सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं।

तस्वीरें की गईं एडिट
लेकिन आपको बता दें कि निमरत कौर की प्रग्नेंसी से जुड़ी उनकी ये खबरें सरासर झूठी हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। इस तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है। साथ ही इस पोस्ट में स्कैन की एक कॉपी भी शेयर की गई है जो गलत है।

2007 में हुई थी ऐश-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी। और ऐश्वर्या राय ने साल 2011 में बेटी को जन्म दिया था, लेकिन इतने सालों बाद भी उन्होंने कोई दूसरा बच्चा नहीं किया। ऐसे में निमरत कौर के फैन्स का मानना है कि इस तरह की पोस्ट करके कुछ लोग उनकी इमेज खराब कर रहे हैं। यह बहुत ही भद्दा मजाक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X