अमेरिकी सिंगर Selena Gomez से 'जय श्रीराम' बुलवाना चाहता था शख्स, जवाब सुनकर शर्मिंदा हुए लोग!

Selena Gomez Jai Shri Ram Video- इंडिया में अक्सर जय श्री राम स्लोगन वाले वीडियोज सामने आते रहते हैं। कभी लोग भक्ति भाव से बोलते हैं तो कई बार ये विवाद का कारण भी बन जाते हैं।
लेकिन अब अमेरिका में कुछ खास हुआ है। अब किसी इंडियन नहीं बल्कि अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज से एक शख्स ने जय श्री राम का नारा लगवाया है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको देखकर दंग रह गए हैं।
इस वीडियो को लेकर आपको बता दें कि इसमें ये शख्स जो कि इंडिया से है वो किसी तरह की जबरदस्ती सेलेना से करते नहीं नजर आ रहे हैं बल्कि उन्होने गुजारिश की है कि वो एक बार जय श्री राम का नारा लगाएं।
ये शख्स सेलेना से कहता है, जय श्री राम कहो," इसके बाद सेलेना भी इंग्लिश एक्सेंट में रिपीट करने के अंदाज में "जय श्री.." कहती हैं। फिर वो शख्स जोर देकर कहता है कि कहो क्योंकि ये भारत का सबसे अच्छा नारा है। इसके बाद सेलेना ने इस बात को टालते हुए उनको थैंक यू कहा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पल्लव पालीवाल ने साझा किया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
दिवाली के मौके पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''मैं हिंदू हूं और यह शर्मनाक है।'' एक ने लिखा, ''कुछ लोग अपने ही धर्म को मजाक बनाते हैं उदाहरण के लिए ये।'' एक ने लिखा, ''वह जानती थी कि वह सिर्फ जोकर है।'' एक ने लिखा, ''मैं उसकी ओर से शर्मिंदा हूँ!''
एक ने लिखा, ''क्या आप लोगों को शर्मिंदगी महसूस नहीं होती?'' एक ने लिखा, ''उसे इसकी भी परवाह नहीं थी।'' एक ने लिखा, ''यहां देखें कि शिक्षा क्यों महत्वपूर्ण उदाहरण है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











