सलमान खान की ये फिल्म देखना चाहती हैं अमेरिकन सिंगर केटी पैरी- जैकलीन फर्नांडीज की मुलाकात
सुपरस्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म किक तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म के दीवाने ना सिर्फ आम आदमी हैं बल्कि विदेशी स्टार्स भी हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अमेरिकन सिंगर और राइटर केटी पैरी की जिन्होने ये फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल इस समय उनका वीडियो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज बोल रहीं हैं कि ये उनके लिए फैन मोमेंट है क्योंकि उनके साथ केटी पैरी मौजूद हैं। इसके बाद केटी पैरी वीडियो में दिखती हैं और कहती हैं कि वो किक देखना चाहती हैं और वो जल्द मुंबई भी आने वाली हैं।

गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं। निश्चित ही ये बॉलीवुड और इंडस्ट्री को खुश करने वाला वीडियो हैं। जैकलीन फर्नांडीज की कुछ शानदार तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











