पति को तलाक देने के एक दिन बाद मशहूर रैपर ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बेबी बंप देख दंग हैं लोग!

Cardi B Pregnant- कार्डी बी.. जो कि इस वक्त अपने तलाक को लेकर खबरों का हिस्सा है। उन्होने सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला ऐलान किया है। बता दें कि पति ऑफसेट से तलाक लेने के एक दिन बाद ही उन्होने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।
जी हां, उनके इस पोस्ट के सामने आते ही लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। अमेरिकन रैपर के पहले से दो बच्चे हैं और अब वो तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने अपना पेट फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।
रैपर ने क्या लिखा
कार्डी बी ने बेबी बंप दिखाते हुए लिखा, "हर अंत के साथ एक नई शुरुआत आती है! मैं इस बात को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, आप मेरे लिए और अधिक प्यार, अधिक जीवन लाए हैं और सबसे बढ़कर मेरी शक्ति को नए तरीके से तैयार किया है! मुझे याद दिलाया कि मैं यह सब पा सकती हूँ! आपने मुझे याद दिलाया है कि मुझे कभी भी जीवन, प्यार और अपने जुनून के बीच चुनना नहीं!
मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपके गवाह बनने का इंतजार नहीं कर सकती कि आपने मुझे क्या हासिल करने में मदद की, आपने मुझे क्या करने के लिए प्रेरित किया। जीवन के उतार-चढ़ाव और परीक्षाओं को सहना बहुत आसान है, लेकिन आपने, आपके भाई और आपकी बहन ने मुझे दिखाया है कि आगे बढ़ना क्यों उचित है!''
हालांकि कार्डी बी और ऑफसेट का तलाक हो गया है लेकिन इसको लेकर दोनों में से किसी ने खुलकर बातें नहीं की है। कार्डी बी के पहले से 2 बच्चे हैं और दोनों के पिता ऑफसेट ही हैं। ऐसे में तलाक के बाद वो तीसरे बच्चे के पिता भी बनने वाले हैं। कार्डी बी के बच्चों की बात करें तो एक की उम्र 6 साल की है जो कि बेटी है और दूसरा बेटा है जो कि 2 साल का है। आप देखिए कार्डी बी का ये पोस्ट....


Click it and Unblock the Notifications











