गर्भवती मॉडल का मर्डर करके फ्रिज में किया बंद, इतने दिनों बाद मिली लाश तो उड़ गए परिवार के होश!

Maleesa Monney Murder- अक्सर देखा जाते हैं कि मॉडल और स्टार्स अकेले मृत पाए जाते हैं। लाइलाइट के बीच कई बार वो कितने अकेले होते हैं इसका अंदाजा भी लगाना काफी मुश्किल होता है। इस वक्त एक खबर सीधे अमेरिका से सामने आई है जहां एक मॉडल अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई है।
इस मॉडल का नाम मालेसा मूनी था। एबीपी न्यूज के मुताबिक इस मॉडल का शव फ्रिज से बरामद किया गया। सामने आ रही है कुछ रिपोर्ट्स ये भी पता चला है कि मॉडल के साथ पहले काफी मारपीट की गई है और फिर उसको जान से मार दिया गया है।
पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि मॉडल प्रेगनेंट भी थी। मूनी की बहन मॉडल जार्डिन पॉलीन ने बताया कि उनकी बहन हमेशा से मां बनने का सपना संजोती थी, मौत के समय वह दो महीने की गर्भवती थी। पुलिस को जब मून का शव फ्रिज में मिला तो हालत काफी खराब थी।
उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था उसका मुंह बंद था, हाथ और पैर बांध दिए गए थे। इससे साफ पता चलता है कि मॉडल का क्रूर मर्डर किया गया है। हालांकि आरोपी कौन है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार उनके सोशल मीडिया से सुबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा उनके संबंध किससे थे उसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही हैं।
कैसे हुई मौत की खबर?
मालेसा के परिवार को तब शक हुआ जब बातचीत का टेक्स्ट नीले से हरे रंग में बदल गया। उनको पता चला कि वाई-फाई और डेटा सेवाओं में बदलाव हुआ है। परिवार का कहना था, "जब एक सप्ताह बीत गया, तो हमें पता चला कि कुछ गड़बड़ है," बेली बब्ब, उसकी चचेरी बहन, ने केटीएलए को बताया।
"उसके मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे थे और हमें पता था कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि हम सभी का मलेसा के साथ एक खास रिश्ता है।"


Click it and Unblock the Notifications