अफगानिस्तान में हथियार लिए बेखौफ घूमती दिखीं अमेरिकी एडल्ट स्टार, पकड़ी जातीं तो होता ऐसा हाल

Whitney wright Viral Photos: अमेरिकी एडल्ट स्टार व्हिटनी राइट वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। व्हिटनी राइट आए दिनों किसी ना किसी वेकेशन पर निकल जाती हैं और वहां से जमकर तस्वीरें शेयर करती हैं।
लेकिन इस बार वह ऐसी जगह गई हैं और ऐसी-ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, हाल ही में व्हिटनी राइट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अफगानिस्तान की तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह हथियार हाथ में पकड़े तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं।
ब्रिटनी रेन जो व्हिटनी राइट के नाम से मशहूर हैं उनकी हालिया अफगानिस्तान यात्रा ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। अफगानिस्तान में अकेले घूमने पर और फिल्म बनाने पर उन्हें मौत की सजा मिल सकती थी वहीं पकड़े जाने पर उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ जाता, लेकिन इसके बाद भी व्हिटनी राइट अफगानिस्तान गईं और पूरा शहर घूमा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें से एक खास चर्चा का विषय बन गई है इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह AK 47 राइफल पकड़ी नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं कोई अनुमान लगता हुए कह रहा है कि वह तालिबान की सुरक्षा में यात्रा कर रही थीं।
व्हिटनी राइट की अफगानिस्तान की तस्वीरों को देखते हुए लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना है कि तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के अनुसार महिलाएं बिना पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए यात्रा नहीं कर सकती हैं। महिलाओं पर अकेले यात्रा करने पर प्रतिबंध है। खासतौर पर वह किसी भी पार्क, रेस्टोरेंट या फिर जिम भी नहीं जा सकती हैं।
Whitney Wright an American pornographic actress is currently the guest of Barbarians (Taliban).
— AfghanHRF (@AfghanHRF) March 3, 2025
In Taliban ruled Afghanistan, American porn star can roam freely whilst our Afghan sisters are erased from society & it is a crime to out alone & are banned from everything. pic.twitter.com/M70hDPFsuO
Whitney Wright an American pornographic actress is currently the guest of Barbarians (Taliban).
— AfghanHRF (@AfghanHRF) March 3, 2025
In Taliban ruled Afghanistan, American porn star can roam freely whilst our Afghan sisters are erased from society & it is a crime to out alone & are banned from everything. pic.twitter.com/M70hDPFsuO
वहीं AfghanHRF ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि-अमेरिका की पोर्न स्टार व्हिटनी राइट इस समय बारबेरियन्स (तालिबान) की मेहमान हैं। अमेरिका की एडल्ट स्टार अफगानिस्तान में खुले आम घूम सकती हैं जबकि हमारी अफगानी बहनों को समाज से मिटा दिया जाता है और अकेले बाहर निकलना अपराध माना जाता है और उनकी हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले व्हिटनी राइट ईरान, ईराक सीरिया जैसे कई मुस्लिम देख घूम चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications