अमेरिकी तूफान में फंसी मिनिषा लांबा

हम आपको बता दें कि मिनिषा एक भारतीय-अमेरिकी सांस्कृतिक समारोह में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क गयी थीं। लेकिन अब वो वहीं रैडिसन होटल में फंसी हुई हैं। तूफान के चलते यहां के लोगों को 36 घंटे तक अपने घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गयी है।
मिनिषा का कहना है कि वह अमेरिका में पूरी तरह से अकेली हैं। शायद मुझे यहां एक हफ्ते और रूकना पड़ सकता है। न्यूयार्क की सड़के पूरी तरह से खाली करा दी गयी है। किसी तूफान में मैं पहली बार फंसी हूं यह समय मेरे लिए यादगार है। तूफान के चलते यहां की सारी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और स्टेटन आइलैंड का आधा खाली कराया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











