इंदिरा गांधी के घर में था अमेरिका का जासूस: विकीलीक्स
नई दिल्ली। एक बार फिर से खूफिया एजेंसी विकीलीक्स ने कांग्रेस के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। विकीलीक्स ने कहा है कि साल 1975 में जब देश में इमरजेंसी लगी थी तो उस समय इंदिरा गांधी की जासूसी की जा रही थी। यही नहीं इंदिरागांधी की जासूसी करने वाला जासूस खुद उनके घर में मौजूद था। यह जासूस अमेरिका के लिए जासूसी कर रहा था।
वैसे इस विकीलीक्स ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस जासूसी के पीछे मकसद क्या था? विकिलीक्स ने यह जरूर कहा है कि अमेरिका को पहले से ही पता था कि इंदिरा गांधी 1977 में आम चुनाव करा सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले विकिलीक्स ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पायलट के पद पर रहते हुए स्वीडन के लिए दलाली का काम किया था। जिसे कि कांग्रेस ने निराधार बताया है। जबकि भाजपा औऱ विरोधी दल ने इस मामले पर सरकार की सफाई मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications











