अमिषा से नाराज मान्यता

वहां बच्चों के साथ भी खूब खेली। खेल खेल में उन्होंने संजय दत्त के बच्चों की तसवीरें भी निकाली। लेकिन उन तसवीरों को उन्होंने टि्वटर पर डाल दिया। इस बात से संजय दत्त बेहद नाराज हो गये हैं और उन्होंने साफतौर पर कहा है कि उन्हें अमीषा से ऐसी उम्मीद नहीं थी। दरअसल, संजय यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनके बच्चों को सार्वजनिक तौर पर इस तरह से लोग प्रचार के रूप में इस्तेमाल करें।
वे अपने टि्वन्स बच्चों को लोकप्रियता के लिए इस्तेमाल नहीं होने देना चाहते।यही वजह थी कि जब उन्हें यह पता चला कि एक मैगजीन ने जब उनसे कहा कि वह अपने बच्चों का फोटो शूट करायें। वह तैयार नहीं हुए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। वे नहीं चाहते कि उनके बच्चों की शूटिंग कराई जाये।
इन्हीं बातों का ध्यान में रख कर अब तक उनके किसी भी करीबी दोस्तों ने यह काम नहीं किया था। सबने संजू के बच्चे की तसवीरें ली तो हैं।लेकिन उनकी तसवीरों को कहीं भी सार्वजनिक रूप से नहीं इस्तेमाल किया है। संजू बाबा मान्यता की दोस्त अमिषा से बेहद नाराज हैं। और उन्होंने कहा कि उन्हें कोई हक नहीं बनता कि वह बिना इजाजत लिए उनके बच्चों की तसवीरों को किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालें।


Click it and Unblock the Notifications











