माधुरी के 'एक दो तीन' पर थिरकेंगी अमीषा
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल अपने निर्माण में बनी पहली फिल्म 'देसी मैजिक' में 'तेजाब' फिल्म में मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 'एक दो तीन' गीत पर थिरकती दिखेंगी।अमीषा ने मंगलवार को 'देसी मैजिक' की शुरुआती जानकारी दिए जाने के अवसर पर कहा, ".जिस तरह माधुरी ने जादू किया था. मैं उम्मीद करती हूं कि वैसा ही जादू मैं और मेरे नृत्य निर्देशक राजू खान कर सकेंगे।"
मूल गीत के लिए नृत्य निर्देशन सरोज खान ने किया था। अस्सी के दशक में प्रदर्शित हुई इस फिल्म का यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ था।
अमीषा के निर्माण में बनी इस फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मकार मेहुल अथा कर रहे हैं जबकि 'धूम' से लोकप्रियता हासिल कर चुके निर्देशक संजय गाध्वी ने इसकी पटकथा तैयार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
