'लोग कहते हैं सलमान से शादी कर लो, आप दोनों गुड लुकिंग हैं', बुरी तरह ट्रोल हुईं अमीषा पटेल!

Ameesha Patel on Marriage with Salman Khan- सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर बातें होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हसीना भी है जिसने अभी तक शादी नहीं की है। हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की जो कि अभी तक कुंवारी हैं।
हालांकि उन्होने काफी काम हिंदी फिल्मों में किया है और अभी भी वो किसी ना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती रहती हैं। इस वक्त उन्होने सलमान खान से शादी करने को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
दरअसल उनसे कहा गया था कि वो कुंवारी हैं और ट्विंटर पर फैंस कहते हैं कि सलमान से शादी कर लो। इसको लेकर अमीषा पटेल का रिएक्शन समाने आया है। अमीषा पटेल ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने वाला है। उन्होने सलमान खान मूडी कर कह डाला है।
अमीषा पटेल ने सलमान से शादी को लेकर कही ये बात
अमीषा पटेल इस दौरान किसी पॉडकास्ट पर थीं। उन्होने बताया कि कैसे लोग ट्विवर पर उनको सलाह देते हैं कि आप सलमान खान से शादी कर लो। अमीषा पटेल ने कहा, ''ये सब ट्विटर से चालू हुआ है। लोग कहते हैं सलमान से शादी करो, सलमान से शादी करो क्योंकि आप दोनों के बच्चे अच्छे होंगे।
तब से मैं हंस रही हूं कि अमीषा पटेल और सलमान खान, दो सबसे गुड लुकिंग एक्टर्स और मोस्ट एलिजबल बैचलर को शादी कर लेना चाहिए। सलमान जेम हैं, पता है कि वो मूडी हैं लेकिन वो दोस्त हैं। उनकी वजह से इतने घर चल रहे हैं। उनके ऊपर इतनी दुआएं हैं। उन्होने इतने लोगों का करियर बनाया है।'' अमीषा पटेल इसको लेकर काफी चर्चा में हैं और लोगों के कमेंट्स भी इसपर सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''गुड लुकिंग बोला इसको तो हस रही है अमीषा... सही ही हंस रही है।'' एक ने लिखा, ''उसे किसने बताया कि वह अच्छी दिखती है...।'' एक ने लिखा, ''क्या हालत हो गई है बेचारी की।'' एक ने लिखा, ''भाई ने इससे शादी कर ली तो घर के सामने जा कर डूब कर मर जाऊंगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अमीषा ने इसपर रिएक्ट नहीं किया है। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











