धर्मेंद्र के निधन से पहले जब हॉस्पिटल गईं थीं अमीषा पटेल, कारण जानकर हैरान रह जाएगें आप, सिर्फ सनी देओल को...

Ameesha Patel

Ameesha Patel on Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो लोगों के दिलों में हमेशा से थे, हैं और रहेंगे। इस वक्त अभिनेत्री अमीषा पटेल का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने धरम पाजी को लेकर दिया है।

दरअसल गदर एक्ट्रेस हाल ही में धर्मेंद्र से मिलने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची थीं। जी हां, धर्मेंद्र के भर्ती होने की खबर पर अमीषा ने वहां विजिट किया था। अमीषा पटेल ने खुले तौर पर बताया है कि वो सिर्फ सनी देओल गले लगाने और उनको हिम्मत देने के लिए अस्पताल गईं थीं। हालांकि अमीषा पटेल धर्मेंद्र अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची क्योंकि वो इंडिया में नहीं थीं। पता चला है कि वो न्यूयॉर्क में हैं।

क्या बोलीं अमीषा?

अमीषा पटेल जो कि देओल परिवार के काफी करीब हैं उन्होने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, , "यह बहुत तनावपूर्ण स्थिति थी और उन्हें उस समय भी अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए था। धरम जी बहुत ही गंभीर स्थिति में थे। चाहे वह शाहरुख हों, सलमान हों या मैं, हम सनी को गले लगाने के लिए दस मिनट के लिए वहां थे। यह एक ऐसा पल था जिसे वह समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि यह उस व्यक्ति के बारे में था जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।"

अमीषा पटेल ने आगे कहा, "उनसे (धर्मेंद्र) से आखिरी बार आमिर खान की बेटी के रिसेप्शन में मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने मुझे एक फिल्म की याद दिलाई जिसमें हम साथ काम करने वाले थे। उस फिल्म में धरम जी मेरे पिता का किरदार निभाने वाले थे। उनकी याददाश्त बहुत तेज़ थी। हर बार जब वे मुझसे मिलते, तो मुझे गले लगाते और कहते, 'अरे मेरी सकीना!' वे मुझे हमेशा ऐसा महसूस कराते थे जैसे मैं देओल्स परिवार का ही हिस्सा हूँ।"

अमीषा पटेल का ये बयान तेजी से वायरल हो है..

More from Filmibeat

Read more about: ameesha patel dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X