हिट होने के लिए 'वैम' बनेंगी अमीषा पटेल

लंबे अरसे से एक अदद सोलो हिट फिल्म के लिए तरस रही अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों हर वह चीज आजमा रही हैं जिनकी वजह से उनकी किस्मत का सितारा एक बार फिर से बॉलीवुड में चमक जाये। जहां वो देसी मैजिक नाम की फिल्म का निर्माण कर रही हैं वहीं उन्होंने एक साउथ की रीमेक फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' को साइन किया है जिसमें वो वैम यानी खलनायिका के किरदार को प्ले करेंगी।

अमीषा का यह पहला किरदार होगा जो कि ग्रे शेड वाला होगा क्योंकि अपने दस साल से ज्यादा के करियर में अमीषा ने अभी तक सकारात्मक भूमिकाएं ही निभायी हैं। लेकिन असफलताओं की वजह से अमीषा ने सोचा कि चलो एक बार निगेटिव करेक्टर करके भी देख लिया जाये सो उन्होंने फिल्म साइन कर ली।

फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' तमिल 'थिरूट्टू पयाले' की रीमेक हैं। जिसमें वह एक रईस बिजनेस मैन की बिगड़ैल बीवी का रोल निभा रही हैं। जो अपने पति की दौलत पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

वो शादी-शुदा होने के बावजूद गैर मर्द से रिश्ता रखती है, गैर मर्द वाला किरदार नील नितिन मुकेश निभा रहे हैं। अमीषा को अपने इस रोल से बहुत ज्यादा उम्मीद है, देखते हैं कि उनकी यह उम्मीद कितनी कारगर साबित होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X