Ooo: इस एक्ट्रेस का नाम बिना 'जी' कहे लिया तो गदर मचा देंगी!
अमीषा पटेल के तेवर आजकल काफी गदर मचा रहे हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म भैयाजी सुपरहिट का प्रमोशन कर रही हैं। या फिर प्रमोशन नहीं कर रही हैं। कम से कम उनकी हरकतें, प्रमोशन वाली तो थी नहीं।
हुआ यूं कि सनी देओल, प्रीती ज़िंटा और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म का हाल ही में प्रमोशन किया गया। मीडिया आया। लेकिन किसी स्टार को नहीं पता था कि प्रमोशन हो रहा है।

तो मीडिया देख के प्रीती थोड़ा बौखला गईं और बात करने से मना कर दिया। अब प्रीती ऐसा कर रही थीं तो सुपरस्टार अमीषा कैसे पीछे रह जातीं। तो एक रिपोर्टर ने उनसे जैसे ही सवाल किया, उन्होंने तपाक से जवाब दिया, "मुझे अमीषा जी कहकर बुलाओ"।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
चलिए यहां तक भी ठीक था, इसके बाद उनसे किसी ने पूछा कि तीन साल से गायब क्यों है तो अमीषा का जवाब था - "तुम में इतनी अकल होती तो पता होता कि मैं अपनी होम प्रोडक्शन में बिज़ी थी" अब कोई अमीषा को ज़रा समझाए कि उस रिपोर्टर में अकल होगी, तभी उसे अमीषा पटेल क्या कर रही है, ये जानने की उत्सुकता कभी नहीं हुई होगी।
खैर, अब अमीषा पर बात हो ही रही है तो एक और वाकया बता देते हैं। क्योंकि फिर कब, कहां अमीषा पर बात होती है। कुछ महीनों पहले की बात है,ऋतिक रोशन की पार्टी थी। सबने जमकर मस्ती की लेकिन इस पार्टी में एक इंसान ऐसी थीं जिन्होंने सबको इरिटेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। और वो थीं अमीषा पटेल।
अब देखिए बॉलीवुड में भी दो ही तरह के लोग होते हैं - एक जिनके काम खबरें बनाते हैं और दूसरे वो जो खबरें बनाकर अपना काम निकाल पाते हैं। अमीषा पटेल भी दूसरी श्रेणी में आती हैं। लेकिन ऋतिक की पार्टी में उन्होंने हद ही कर दी।
हुआ यूं कि अमीषा पटेल इस पार्टी में इतनी ज़्यादा उतावली थीं कि उन्हें होश ही नहीं था कि वो क्या कर रही हैं। ऐसे में वो बस एक ही काम कर रही हैं। सबके साथ चिपक के सेल्फी खींचने का। यहां तक भी सबने उन्हें बर्दाश्त किया।
लेकिन फिर अमीषा पटेल का ट्विटर अकाउंट करोड़ों ऋतिक रोशन और उनकी पार्टी की तस्वीरों से भर गया। जबकि ये इन स्टार्स का पर्सनल टाइम था जिसे वो इंजॉय कर रहे थे।
हालांकि पार्टी में सोनाली बेंद्रे से लेकर प्रीती ज़िंटा, शिल्पा शेट्टी और ना जाने कितनी हीरोइनें थीं लेकिन सारे हीरो के साथ सेल्फी खिंचवाते बस अमीषा ही दिखीं!
कोई नहीं बड़ी बड़ी उम्र में ऐसी टल्ली टल्ली हरकतें होती रहती हैं सेनोरिटा। इसलिए अमीषा को माफ कर दीजिए और भैयाजी के सुपरहिट होने का इंतज़ार करिए। देखिए उनकी चिपकू एल्बम -


Click it and Unblock the Notifications







