अमिषा पटेल की वापसी

By Priya Srivastava

Ameesha Patel
हाल ही में खबर आयी थी कि सलमान खान के कहंने पर अमिषा पटेल ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर ली है और वे प्रोडक्शन में अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं|खबर यह भी थी कि वे पहली फिल्म पूरी तरह मसाला फिल्म बनाने जा रही हैं| लेकिन अब नयी खबर है कि वह खुद भी फिल्म में अभिनय करने जा रही हैं|जी हां कई सालों बाद अभिनेत्री अमिषा पटेल एक बार फिर रुपहले परदे पर अपना जलवा बिखरेनेवाली हैं|

जी हां, 2007 में आयी फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक के बाद अमिषा फिल्मों से गायब हो गयी थीं| अमिषा अगले माह प्रदर्शित होने जा रही फिल्म चतुर सिंह टू स्टार में नजर आनेवाली हैं|19 अगस्त को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में अमिषा संजय दत्त के साथ नजर आयेंगी| जिसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक व सुरेश मेनन के भी महत्वपूर्ण किरदार हैं|

फिल्म चतुर सिंह टू स्टार मुंबई पुलिस डिपार्टमेंटसे जुड़े एक सदस्य की कहानी है| जिसे लेकर अमिषा बेहद उत्साहित हैं| वैसे अमिषा के पास रन भोला रन व पॉवर जैसी दो अन्य फिल्में भी हैं| जो इसी साल प्रदर्शित होंगी| पॉवर का काम भी तेजी से चल रहा है| रन भोला रन भी प्रदर्शन को तैयार है तो अब देखना यह है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आती है या नहीं|

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X