एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप- प्रोड्यूसर ने दर्ज कराई FIR
फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर ढ़ाई करोड़ रुपये फ्रॉड के मामले में रांची कोर्ट में फिल्म निर्माता अजय सिंह ने पैसा लेकर फिल्म में काम नहीं करने का हवाला देते हुए केस दर्ज कराया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई लेकिन एक्ट्रेस कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने अब मामले की सुनवाई की अगली तिथि 16 सितंबर तय की है।
कहो ना प्यार है, गदर और ये है जलवा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अमीषा पटेल ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वह गाहे बगाहे किसी फिल्म में दिख जाती हैं। लेकिन फिलहाल उनपर बढ़ती नजर आ रही है। रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले अमीषा ने फिल्म 'देसी मैजिक' के लिए प्रोड्यूसर से ढाई करोड़ रुपए उधार लिए थे। लेकिन बाद में अमीषा ने पैसे लौटाने की बात पर किसी भी तरह का जवाब देना बंद कर दिया था। जिसके बाद प्रोड्यूसर ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
प्रोड्यूसर अजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था- ' मुझे बताया गया था कि अमीषा की फिल्म जून 2019 में रिलीज होनी थी लेकिन बाद में उसे सिंतबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। हालांकि मुझे 3 करोड़ रुपए का चैक दिया गया था लेकिन वो बाउंस हो गया। वहीं बाद में इस बारे में जब मैंने अमीषा से बात करने की कोशिश की तो उनका रवैया और तरीका भी बदल गया।'


Click it and Unblock the Notifications