Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान, खुलेआम लगाए गंभीर आरोप

Ameesha Patel shocking statements on Gadar 2 director: अमीषा पटेल और सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी है, जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
अमीषा ने एक के बाद एक चार ट्विट्स किये, जिसमें उन्होंने फिल्म की प्रोडक्शन टीम द्वारा किये मिसमैनेजमेंट को लेकर कई गंभीर बातें सामने रखीं। एक्ट्रेस ने एक ट्वीट में लिखा, "फिल्म से जुड़े सभी लोग जानते हैं कि गदर 2 का निर्माण अनिल शर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा था, लेकिन फिल्म से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर और ना जाने कितने ही कर्मचारियों को प्रोडक्शन हाउस ने उनकी सैलरी नहीं दी है।"
अमीषा पटेल का कहना है कि 'गदर 2' के प्रोडक्शन काम अनिल शर्मा देख रहे थे, और उनकी प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत से लोगों को परेशानी में डाल दिया।
क्रू के कई सदस्यों को नहीं दिये गए पैसे
एक्ट्रेस ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- "फैन्स फिल्म से जुड़े कुछ घटनाओं को लेकर चिंतित थे, जो कि गदर 2 के अंतिम शेड्यूल के दौरान घटी थीं। गदर 2 के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग मई में चंडीगढ़ में हुई थी। अनिल शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी काम संभाल रही थी। कुछ मसले थे, जैसे कि मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स और बाकी लोगों को उनके पैसे नहीं मिले। जी हां, उन्हें पैसे नहीं मिले थे। लेकिन तभी जी स्टूडियोज ने दखल दिया, और तय किया कि जिनके भी बकाया पैसे हैं, वो सेटल किए जाएं।"
ठहरने और खाने का बिल तक नहीं दिया गया
अमीषा पटेल ने आगे लिखा, "ठहरने की व्यवस्था से लेकर शूट के आखिरी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जाने और खाने के बिल तक का भुगतान नहीं किया गया था। कुछ कास्ट और क्रू मेंबर्स को कार तक नहीं दी गई। उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया गया। लेकिन जी स्टूडियोज ने फिर दखल दिया और इन सारी समस्याओं को सुलझाया, जो अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की वजह से हुई थीं।"
फिलहाल अमीषा के इन ट्विट्स पर अनिल शर्मा या प्रोडक्शन टीम से किसी का बयान नहीं आया है। लेकिन फैंस ये सब पढ़कर चितिंत हैं। बता दें, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 अगले महीने यानि की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications