'गदर 2' से सनी देओल और अनिल शर्मा की पहली तस्वीर आई सामने, अमीषा पटेल ने किया पोस्ट!

सुपरस्टार सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर काफी चर्चा में हैँ। इस वक्त फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब सनी देओल को एक शानदार अंदाज में फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। सनी देओल की गदर 2 को लेकर कुछ समय पहले ऐलान किया गया था और इसके बाद फैंस काफी खुश हुए थे। इस वक्त गदर 2 के सेट से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसको शकीना यानि अमीषा पटेल ने पोस्ट किया है।

अमीषा पटेल ने इस तस्वीर को साझा करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। अमीषा लिखती हैं.. ''जब सुपर कूल गदर टीम काम की तैयारी कर रही थी। मेरा तारा सिंह और अनिल शर्मा, गदर 2..'' अमीषा पटेल ने इस पोस्ट में सनी देओल और फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा की तस्वीर साझा की है।

sunny deol, ameesha patel, सनी देओल, अमीषा पटेल

सनी देओल चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होने सर्दी से बचने के लिए कैप लगाया हुआ है। ये पहली तस्वीर है जो कि गदर 2 के सेट से सामने आई है। अमीषा पटेल के इस पोस्ट पर फैंस अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक फैन का कहना है कि.. 'आशा करते हैं कि ये इतने सालों के बाद फिर से आप दोनों की जोड़ी कमाल करने वाली है।' एक फैन ने कहा.. 'मैं गदर 2 के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं।'

बता दें कि सनी देओल काफी समय से बाद वापसी कर रहे हैं और अमीषा पटेल भी पूरी तरह से फिल्मों से दूर ही हैँ। हालांकि इंस्टाग्राम पर वो अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और फैंस को काफी प्यार देती हैँ। अमीषा पटेल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X