बिहार चुनाव में प्रचार से वापस लौटीं अमीषा पटेल, लगाए नेता पर गंभीर आरोप- 'मेरा रेप हो सकता था'
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद वापस से मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटने पर अमीषा ने एक ऑडियो मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधानसभा प्रत्याशी ने उन्हें बंधक बनाकर जबरदस्ती प्रचार करवाया गया था, हालांकि लोजपा नेता ने अमीषा पटेल के लगाए आरोपों का खंडन किया है।
दरअसल बीते 26 अक्टूबर को अमीषा पटेल बिहार के औरंगबाद में ओबरा विधानसभा से लोजपा के प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा के प्रचार के लिए आई थीं। उन्होंने डॉ प्रकाश चंद्रा के सपोर्ट में रोड शो भी किया था। चुनाव प्रचार के बाद मुंबई लौटीं अमीषा पटेल ने मैसेज शेयर कर लोजपा प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा को झूठा, ब्लैकमेलर और गंदा इंसान करार दिया है। अमीषा का कहना था कि प्रचार के दौरान उन्हें तंग करने और परेशान करने की कोशिश की गई।
अमीषा पटेल का कहना था कि उन्हें बताया गया था कि चुनाव प्रचार पटना के नजदीक करना है, लेकिन उन्हें पटना से बहुत दूर दोबारा ले जाया गया। अमीषा ने अपने मैसेज में बताया कि उन्हें 26 अक्टूबर को शाम की फ्लाइट से मुंबई वापस पहुंचना था, लेकिन लोजपा प्रत्याशी ने उन्हें और उनके स्टाफ को गांव में अकेला छोड़ने की धमकी देकर जबरन चुनाव प्रचार करवाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











