..................... Ameesha Patel says she keeps blocking Gadar 2 director Anil Sharma on WhatsApp and Instagram because of this reason - Hindi Filmibeat

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा को इंस्टाग्राम- वाट्सऐप पर ब्लॉक कर देती हैं अमीषा पटेल, बताई वजह!

By Filmibeat Desk
ameesha-patel-says-she-keeps-blocking-gadar-2-director-anil-sharma-on-whatsapp-instagram-know-reason

Ameesha Patel: 'गदर 2' ट्रेलर लॉन्च के दौरान अमीषा पटेल ने आखिरकार फिल्म के डायेक्टर अनिल शर्मा के साथ चल रही अपनी खटपट की अफवाहों पर बात की। कुछ हफ्ते पहले, अमीषा ने अनिल शर्मा प्रोडक्शंस पर शूटिंग के दौरान भेदभाव करने और क्रू को सही सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया था।

अमीषा के आरोपों पर डायरेक्टर ने कोई ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब अमीषा ने खुद लॉन्च के दौरान सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया और बोलीं कि उनके और अनिल शर्मा के बीच पिता- बेटी जैसा रिश्ता है, इसी वो लड़ते रहते हैं लेकिन फिर साथ भी आ जाते हैं।

ये मुझे नाराज करते हैं और मैं इनसे लड़ाई करती हूं

अनिल शर्मा के बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा, "वह एक परफेक्शनिस्ट हैं। हमारा रिश्ता बाप-बेटी का है। हम बहुत लड़ते हैं। ये मुझे नाराज़ करते रहते हैं और मैं इनसे लड़ाई करती रहती हूं। मैं उन्हें इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर देती हूं। लेकिन फिर मैंने उसे दोबारा अनब्लॉक कर दिया। ये हमारा रिश्ता है।"

अनिल जी के काम पर बहुत भरोसा है

अनिल शर्मा ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा, "आज भी अमीषा उतनी ही खूबसूरत है, जितनी 22 साल पहले थी।" वहीं, अमीषा के गदर 2 पर अपना भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे अनिल जी के काम पर बहुत भरोसा है। इतनी खूबसूरत कहानी न तो पहले कभी लिखी गई है और न ही कभी आगे लिखी जाएगी।"

अमीषा ने यह भी याद किया कि कैसे इंडस्ट्री के लोग गदर के खिलाफ थे और 2001 में रिलीज होने से पहले फिल्म को 'गटर' कहा था। एक्ट्रेस ने कहा- मुझे उम्मीद है कि गदर 2 की पहली फिल्म जैसे गदर मचाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X