Gadar जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद भी क्यों फ्लॉप हो गया अमीषा पटेल का करियर? खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया दुख

Ameesha Patel on Gadar success: 'कहो ना प्यार है' और 'गदर एक प्रेम कथा' जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी बॉलीवुड में अमीष पटेल का करियर वो ऊंचाई नहीं छू पाया, जिसकी उन्हें या उनके फैंस को उम्मीद थी। खुद एक्ट्रेस ने अब अपने करियर को लेकर बातें की हैं और बताया कि क्यों उनकी बाकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पाईं।
साल 2000 में कहो ना प्यार है से डेब्यू करने के बाद, अगले ही साल अमीषा को दूसरी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में गदर मिल गई। वह दर्शकों की फेवरिट बन चुकी थीं, लेकिन फिर भी उनका करियर उड़ान नहीं भर पाया। और इसका कारण भी अमीषा गदर की सफलता को ही मानती हैं।
गदर मेरे करियर के लिए गेम चेंजर थी
एक्ट्रेस ने कहा, "मैं निश्चित रूप से इस बात से सहमत हूं कि गदर मेरे करियर के लिए गेम चेंजर थी। जाहिर है भारत की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक किसी भी एक्टर के करियर ग्राफ को बदलेगी ही। इसने मुझे एक कलाकार के तौर पर पहचान दिलाई। साथ ही एक अनुभव दिलाया। इतनी कम उम्र में मुझे मां की भूमिका निभाते देखकर हर कोई हैरान था।"
अमीषा ने बताया, "उस वक्त कई लोगों ने कहा था कि तुम अभी बहुत छोटी हो और मां का किरदार कैसे निभाओगी और उन लोगों को गदर 2 के लिए आज भी इस पर संदेह है। लेकिन यह स्क्रिप्ट इतनी पावरफुल है कि मैं बार-बार मां का किरदार निभाऊंगी। लेकिन सभी अच्छी चीजें का दूसरा पहलू भी होता है।"
गदर की वजह से बाकी फिल्मों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया
अपने करियर पर बात करते हुए अमीषा ने कहा कि 'गदर एक प्रेम कथा' ने जो बेंचमार्क स्थापित किया वह इतना ऊंचा था कि उनकी अन्य फिल्में जैसे 'हमराज', 'हनीमून ट्रैव्ल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'रेस 2', 'भूल भुलैया' या 'ये है जलवा' जैसी फिल्में और उन फिल्मों की सफलता पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
एक्ट्रेस ने कहा, "गदर ने जो बेंचमार्क स्थापित किया वह इतना ऊंचा था कि लोगों की उम्मीदें न केवल मुझसे, बल्कि सनी देओल, और अनिल शर्मा जी से भी इतनी ऊंची थीं कि हमारे सभी अन्य काम उसकी तुलना में विफल रहे और फीके पड़ गए।"


Click it and Unblock the Notifications












