ना शादी की जल्दी, ना पैसों से समझौता, 50 की उम्र में ऐसा पार्टनर चाहती हैं अमीषा पटेल

Ameesha Patel On Future Partner: साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। 50 साल की उम्र में भी वह सिंगल है। लेकिन अब उनके फैंस जानना चाहते हैं कि वह शादी कब कर रही है और किससे कर रही हैं? लेकिन किसी को भी इस बात का जवाब नहीं मिला। हालांकि अभिनेत्री ने यह जरूर बता दिया कि वह कैसा पार्टनर चाहती हैं।

Ameesha Patel

एक पॉडकास्ट के दौरान अमीषा पटेल से जब सवाल किया गया कि क्या आप ऐसे इंसान के साथ में रहना चाहती हैं जो काम सक्सेसफुल है? तब अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि "देखो मैं एक ऐसे इंसान के साथ में रिलेशनशिप में रह चुकी हूं जो मुझे कम सक्सेसफुल और फेमस हुआ करता था। लेकिन वह रिश्ता इस कारण नहीं टूटा था बल्कि इसकी वजह कुछ और ही थी। मेरे लिए पैसा इतना जरूरी नहीं रहा। लेकिन क्या मैं एक अनकंफरटेबल लाइफ जीना पसंद करूंगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा।"

अच्छी लाइफ जीना चाहती हैं अमीशा पटेल

अमीषा पटेल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी एक स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग पैदाइशी थी और मैंने एक अपनी मेहनत से बनाई। मैंने स्ट्रगल भी किया है। काफी मुश्किल वक्त भी देखा है। इसीलिए अगर मुझे बाकी के दिन अच्छे देखते हैं तो मैं इसके लिए झूठ क्यों बोलूंगी। अगर आज मुझे 10 दिन के लिए वेकेशन पर जाना है, लंदन या न्यूयॉर्क कहीं भी जाना है तो वहां जाने के लिए मुझे किसी भी तरीके का कोई स्ट्रगल नहीं चाहिए।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसीलिए मैं एक ऐसा ही पार्टनर चाहती हूं जो मेरे लिए इन सब चीजों को अफोर्ड कर पाए क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि इतनी मेहनत करने के बाद में मैं यही डिजर्व करती हूं। मैं किसी रिलेशनशिप में Mama बनने के लिए नहीं रहना चाहती हूं।"

आधी उम्र के लड़कों के आते हैं प्रपोजल

इसके आगे अमीषा पटेल ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें उनसे आधी उम्र के लड़कों के भी प्रपोज आते रहते हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप इस तरीके के रिलेशनशिप के लिए ओपन है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि कोई भी इंसान मेंटली मेच्योर होना जरूरी है। मैच्योरिटी का उम्र से कोई भी मतलब नहीं है।"

अमीषा पटेल की निजी जिंदगी

अगर हम अमीषा पटेल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि एक वक्त था जब उनके रिलेशनशिप फिल्म मेकर विक्रम भट्ट के साथ में था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' के सेट पर हुई थी। दोनों ने तकरीबन 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में इस रिश्ते को पब्लिक होने की वजह से खत्म कर दिया। विक्रम भट्ट के बाद में उनका नाम कनव पुरी के साथ में भी जोड़ा गया था।

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

अगर हम अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2000 में उन्होंने फिल्म कहो ना प्यार है में काम किया था और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन को देखा गया था। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी जमी थी। लेकिन इस फिल्म के बाद में उनका सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके अलावा उन्होंने हनीमून ट्रैवल्स और भूल भुलैया जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब फैंस उनकी 'गदर 3' के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: ameesha patel vikram bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X