अमरीश पुरी के कड़क मिजाज के आगे पसीना-पसीना हो गई थी अमीषा पटेल, खुद सुनाया 'गदर' का किस्सा

Ameesha Patel On Amrish Puri Behavior: अमीषा पटेल बॉलीवुड की जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें गदर फिल्म से लोकप्रियता हासिल हुई जिसको हाल ही में 25 साल पूरे हो चुके हैं।

Ameesha Patel

गदर फिल्म में अमीषा पटेल का सकीना वाला किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन हाल ही में हमेशा पटेल ने खुलासा किया है कि किस तरीके से इस फिल्म में अभी के साथ में उन्होंने काम किया और वह तब काफी कांप गई थी।

अमरीश पुरी को लेकर बोली अमीषा पटेल

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान हाल ही में अमीषा पटेल ने इस पर बात की और कहा कि "मैं अमरीश पुरी जी को बहुत ज्यादा याद करती हूं। जो सबसे ज्यादा डरावना पार्ट था वह उनकी वजह से नहीं बल्कि वह तो डॉल की तरह थे। वह काफी मस्ती मजाक किया करते थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा था। ऐसा कुछ जो आप मोगैंबो और अशरफ अली से एक्सपेक्ट भी नहीं कर सकते हैं।"

अमीषा पटेल ने गदर से पहले सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया था और जिस दिन वह पहले दिन और गदर फिल्म के साइट पर पहुंची थी तो उनका ओपनिंग सीन अमरीश पुरी के साथ में ही था। वह पोस्टर इंटरवल में जो दोनों का इमोशनल सीन होता है।

अमरीश पुरी के साथ काम करने में अमीषा पटेल को आया मजा

फिल्म की शूटिंग करते समय वह कितना नर्वस थी इस पर अमीषा पटेल ने बात करते हुए बताया कि "वह सीन मेरा पहला सीन था। वह भी अमरीश पुरी जी के साथ में। मैं काफी कांप गई थी। लेकिन उनके साथ काम करके बहुत मजा आया था और उन्होंने मेरे लिए काफी चीजें भी आसान कर दी थी। उन्होंने कभी भी मुझे इस बात का एहसास नहीं दिलाया कि वह इतने मशहूर और दिग्गज अभिनेता है और मैं कोई पागल न्यू कमर सी। तब तक कोई कहो ना प्यार है के बारे में नहीं जानता था क्योंकि तब फिल्म प्रोडक्शन स्टेज पर ही थी।"

एक्ट्रेस को मिली थी फ़िल्म ना करने की सलाह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले हमेशा पटेल ने खुलासा किया था कि किस तरीके से इस फिल्म को न करने की लोगों ने उन्हें सलाह दे डाली थी। अभिनेत्री ने बताया था कि "लोग कहते थे कि यह फिल्म मत करो क्योंकि इसमें सनी देओल मेरे साथ में थे और उनकी उम्र मुझे बहुत बड़ी थी। लेकिन फिल्म के हिसाब से वह एज गैप बिल्कुल सही था क्योंकि फिल्म में दिखाया गया है कि एक काम करने वाला आदमी कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से प्यार कर बैठता है।"

इंडिया के पार्टीशन पर आधारित है गदर फिल्म

अगर हम गदर फिल्म की बात करें तो इसको 1947 में पार्टीशन ऑफ़ इंडिया पर आधारित बनाया गया था। फिल्म में तारा सिंह एक सिख ट्रक ड्राइवर की स्टोरी दिखाई गई है जो मुस्लिम महिला से प्यार कर बैठता है। लेकिन तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आ जाता है कि दोनों पति-पत्नी बन जाते हैं। हालांकि इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें आती है। तारा फिर अपनी पत्नी और बेटे को पाकिस्तान से लाने के लिए खूब लड़ाई करता है।

2023 में आई थी गदर 2

साल 2023 में गदर 2 भी रिलीज हुई थी और इसमें सनी देओल ने एक बार फिर से तारा सिंह का किरदार निभाया था। अमीषा पटेल को भी सकीना के किरदार में देखा गया था। उत्कर्ष शर्मा ने चरणजीत सिंह का यानी कि तारा और सकीना के बेटे का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अमीषा पटेल की आखिरी फिल्म तौबा टेरा जलवा थी और यह साल 2024 में रिलीज हुई थी जो फ्लॉप साबित हुई।

Read more about: ameesha patel amrish puri gadar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X