..................... Ameesha Patel reveals how Kareena Kapoor was removed from Kaho Naa Pyaar Hai - Hindi Filmibeat

Ameesha Patel ने किया खुलासा, शूटिंग शुरु होने के बाद करीना कपूर को फिल्म से निकाल दिया गया, क्योंकि..

ameesha-patel-reveals-how-kareena-kapoor-was-removed-from-kaho-naa-pyaar-hai

Ameesha Patel on Kareena Kapoor: गदर 2 की सफलता एन्जॉय कर रहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'कहो ना प्यार है' को करीना कपूर ने छोड़ा नहीं था, बल्कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।

बता दें, राकेश रोशन के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहले ऋतिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी बनी थी। ये दोनों की डेब्यू फिल्म होती। लेकिन करीना के अनुसार, उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी क्योंकि फिल्म में उनका रोल काफी कम था। करीना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि राकेश रोशन इस फिल्म से अपने बेटे लॉन्च करना चाहते थे इसीलिए पूरी फिल्म उसी पर फोकस थी। लिहाजा, कहो ना प्यार है.. छोड़कर करीना ने फिर रिफ्यूजी से डेब्यू किया।

करीना ने फिल्म छोड़ा नहीं, बल्कि उसे निकाल दिया गया

बहरहाल, अब अमीषा पटेल ने इस पूरे वाकये पर अलग ही बयान दिया है और बताया कि करीना को फिल्म से निकाल दिया गया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि करीना कपूर ने 'कहो ना प्यार है' करने से इंकार नहीं किया था, बल्कि राकेश रोशन ने उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि दोनों के बीच क्रिएटिव मतभेद थे।

राकेश रोशन को डर था, मैं फिल्म से इंकार ना कर दूं

अमीषा पटेल ने कहा, "राकेश जी की पत्नी पिंकी आंटी ने मुझे बताया था कि बीच में ही फिल्म की शूटिंग बंद हो जाने पर सभी शॉक्ड में थे। यह ऋतिक की पहली फिल्म थी, करोड़ों रुपये लगे थे। फिर राकेश अंकल ने मेरे बारे में सोचा। उन्होंने मुझे किसी शादी में देखा था। पिंकी आंटी ने बताया कि उस दिन वह पूरी रात नहीं सो पाएं। उन्हें बस यह डर सता रहा था कि मैं फिल्म के लिए मना ना कर दूं और इस तरह से मुझे मेरी पहली फिल्म का ऑफर मिला था।"

बता दें, साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अमीषा ने कहा कि राकेश रोशन हमेशा मेरी तारीफ करते और कहते कि इस लड़की को मैंने जो सिखाया, इसने वह सारा काम सही से किया।

Read more about: kareena kapoor ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X