'वो मुझे देओल परिवार की...' अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र के गुजरने का बाद बताया सालों पुराना दबा हुआ राज

Ameesha Patel On Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel अक्सर देओल परिवार के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र करती रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत दिग्गज अभिनेता Dharmendra से जुड़ी निजी यादों को साझा किया और बताया कि उनके जाने से उन्हें गहरा व्यक्तिगत दुख हुआ।

Ameesha Patel On Dharmendra

दरअसल, धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अमीषा ने बातचीत के दौरान कहा कि भले ही उनकी मुलाकातें बहुत ज्यादा नहीं होती थीं, लेकिन धर्मेंद्र हमेशा उनके साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करते थे।

'अमीषा देओल' कहकर बुलाते थे धर्मेंद्र

अमीषा ने बताया कि जब धर्मेंद्र का निधन हुआ तो उन्हें यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान नहीं, बल्कि निजी क्षति जैसा महसूस हुआ। उनके अनुसार, धर्मेंद्र उन्हें प्यार से "अमीषा देओल" कहकर बुलाते थे और देओल परिवार का हिस्सा मानते थे।

सनी देओल के साथ दोस्ती की खास कहानी

अभिनेत्री की Sunny Deol के साथ दोस्ती भी काफी पुरानी है, जिसकी शुरुआत उनकी सुपरहिट फिल्म Gadar: Ek Prem Katha से हुई थी। यह फिल्म उस समय बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कई साल बाद दोनों की जोड़ी फिर से Gadar 2 में नजर आई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का दिया साथ

अपने और सनी देओल के रिश्ते पर बात करते हुए अमीषा ने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे के कठिन समय में हमेशा साथ दिया है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सनी से मजाक में कहती हैं कि अगर वह उन्हें किसी फिल्म में बिना संवाद बोले पेड़ का किरदार निभाने को भी कहें, तो वह सिर्फ उनके लिए ऐसा करने को तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X