Gadar 2: अमीषा पटेल ने गदर 2 से बड़ा स्पॉइलर कर दिया लीक, गुस्से में बोले फैंस- 'क्लाईमैक्स भी बता दो'

Ameesha Patel reveals a massive spoiler from Gadar 2: अमीषा पटेल बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 में एक बार फिर सकीना के रोल को निभाती दिखेंगी। जबसे फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, फैंस उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं क्योंकि टीजर में सनी देओल को एक कब्र के पास बैठकर रोते हुए दिखाया गया है।
फैंस को कंफ्यूजन था कि कहीं 'गदर 2' में सकीना की मौत तो नहीं हो चुकी है? इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी.. जो कि कहीं ना कहीं फिल्म के फेवर में काम कर रहा था। लेकिन अब खुद फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म से सबसे बड़ा स्पॉइलर दे दिया।
अमीषा ने दिया फिल्म का स्पॉइलर
जी हां, अटकलों के उलट अमीषा ने साफ कर दिया है कि गदर 2 में सकीना मरी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मेरे सभी प्यारे फैन्स, आपमें से कई लोग यह सोचकर चिंतित हो रहे हैं कि 'गदर 2' में सकीना की मौत होने वाली है। ऐसा मत सोचिए, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। तारा सिंह किसकी डेड बॉडी के पास बैठे हैं, यह तो मैं आप सभी को नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि वह सकीना नहीं है। इसलिए आप सभी परेशान मत होइए. लव यू ऑल.."
एक्ट्रेस का ट्वीट देखकर भड़क गए फैंस
अमीषा का यह ट्वीट देखते ही 'गदर 2' के फैंस बेहद गुस्से में नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "आप रिलीज से पहले फिल्म क्यों खराब कर रही हैं, लोग सकीना के साथ कुछ गलत होने की आशंका में जाने वाले होंगे, अब आपने स्पॉइलर देकर दर्शकों की संख्या कम कर दी।" दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "क्लाईमैक्स भी बता दो।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "आप यह गलत कर रही हैं. इस तरह स्पॉइलर देने से क्या होगा?"
बता दें, अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2 में सनी देओल, अमीष पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications