गदर 2 और जवान के बॉक्स ऑफिस की तुलना किये जाने पर अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन, बोलीं- "मुझे नहीं लगता.."

ameesha-patel-reacts-on-comparisons-between-gadar-2-and-shahrukh-khan-jawan-box-office-numbers

Ameesha Patel On Gadar 2 And Jawan: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। फिल्म ना सिर्फ 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है, बल्कि जल्द ही पठान को पार कर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म भी साबित हो सकती है।

एक ओर जहां गदर 2 महीना भर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं, दूसरी ओर शाहरुख खान की जवान धमाका पर धमाका किये जा रही है। फिल्म महज 16 दिनों में ही 480 करोड़ तक पहुंच चुकी है। लिहाजा, दोनों फिल्मों के कलेक्शन की बराबर तुलना की जा रही है।

दोनों फिल्मों की तुलना गलत- अमीषा पटेल

हाल ही में जब अमीषा पटेल से इस बारे में सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने साफ कहा कि दोनों फिल्मों की तुलना करना बिल्कुल गलत है। अमीषा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जवान फीवर और गदर 2 फीवर की तुलना की जानी चाहिए। वे अलग-अलग फिल्में हैं। यह स्वाभाविक है कि जब एक फिल्म चल चुकी होती है तो फिर दूसरी फिल्म आती है और वो जगह लेती है। जवान के जाने के बाद एक और फिल्म आ जाएगी और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हर फिल्म को प्यार देंगे। मुझे उम्मीद है कि सिनेमा का फीवर बढ़ता जाएगा।"

बता दें, जब गदर 2 टीम ने फिल्म की सक्सेस पार्टी की मेजबानी की, तो शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए और उन्हें सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया।

अमीषा पटेल ने की शाहरुख खान की तारीफ

अमीषा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सक्सेस बैश से कई वीडियो वायरल हुए थे। शाहरुख अद्भुत थे क्योंकि जवान की रिलीज के साथ इतने व्यस्त सप्ताह के बीच में, शाहरुख खान ने गदर देखने, फिल्म की तारीफ करने, अपना प्यार दिखाने और जनता के बीच इसे स्वीकार करने के लिए समय निकाला।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X