..................... Ameesha Patel- गदर 2 रिलीज से पहले माहिम दरगाह पहुंची अमीषा पटेल Ameesha Patel reached Mahim Dargah before the release of Gadar 2, people said - 'Boycott now' - Hindi Filmibeat

Ameesha Patel- गदर 2 रिलीज से पहले माहिम दरगाह पहुंची अमीषा पटेल, लोग बोले- 'अब बॉयकॉट करो'

ameesha patel

Ameesha Patel Mahim Dargah- गदर 2 की सकीना एक बार फिर से धमाका कर रही हैं, जी हां.. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अमीषा पटेल की जो कि इस वक्त माहिम दरगाह जाने को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उनका एक वीडियो इस वक्त माहिम से सामने आया है और वो अपनी गदर 2 की सफलता के लिए दरगाह पहुंची थीं।

अमीषा पटेल के लुक की बात करें तो उन्होने इस दौरान सूट पहना हुआ था जो कि हर तरफ से ढका था। इसके अलावा उन्होने सिर पर दुपट्टा भी डाला हुआ था। अमीषा पटेल का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं अब भक्त तुम्हारी फिल्म नहीं देखेंगे।

एक ने लिखा, ''भक्त बी लाइक- जैसे गदर 2 का बहिष्कार करो।'' एक ने लिखा, ''हिंदू होकर ये सब करती है बहुत गलत है।'' एक का कहना था, ''क्यू लड़ रहे हो सब हिंदू मुस्लिम पर कृपया सब अपनी मर्जी का कर रहे हो या जनता खुद में लड़ी जा रही है।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन अमीषा पटेल ने रिएक्शन नहीं दिया है। गदर 2 से फिर से फिल्मों में वापसी करने वाली अमीषा पटेल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन 46 वर्षीय एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम, टि्वटर और फेसबुक पर पोस्ट करती रहती हैं।

अमीषा पटेल कभी बिकनी फोटोशूट करवाती हैं तो कभी बिकिनी फोटोस और वीडियोस को फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। सनी देओल के साथ वो फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होकर धमाका करने वाली है। हालांकि आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि सीधे माहिम दरगाह से वायरल हो रहा है।

Read more about: ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X