..................... Ameesha Patel on No Kissing Policy and Doing Intimate Scenes on screen, says, I don't kiss in films - Hindi Filmibeat

Ameesha Patel: इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर अमीषा पटेल ने दिया रिएक्शन, बोलीं- सलमान खान, सनी देओल की तरह..

ameesha-patel-on-no-kissing-policy-and-doing-intimate-scenes-on-screen-says-i-dont-kiss-in-films

Ameesha Patel On Doing Intimate Scenes: अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस बीच, अमीषा पटेल ने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स या किसिंग करने जैसी बातों पर अपने विचार शेयर किये हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वो इन चीजों में सहज नहीं हैं।

जब अमीषा से पूछा गया कि क्या ऐसी कुछ चीजें हैं, जो उन्होंने ऑन स्क्रीन कभी नहीं किया है और कभी नहीं करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि, वह इंटीमेट सीन्स, किसिंग या छोटे कपड़े पहनकर हॉट दिखने जैसी चीजें कभी नहीं करेंगी।

सलमान खान, सनी देओल जैसी मेरी भी 'नो किसिंग पॉलिसी' है

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में अमीषा पटेल ने कहा, "सलमान हमेशा कहते हैं कि मैं स्क्रीन पर किस (kiss) नहीं करता', सनी देओल का भी यही सिद्धांत है। मेरे भी वही सिद्धांत हैं। आपको अपनी सीमाएं उस आधार पर तय करनी होंगी जिसमें आप अपने व्यक्तित्व के साथ सहज हैं। मैं स्क्रीन पर मां-बहन की गालियां देने में सहज नहीं हूं। मैं स्क्रीन पर किसिंग करना और इस तरह की चीजों में सहज नहीं हूं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे हॉट दिखने से कोई परहेज़ नहीं है। लेकिन हॉट दिखने के लिए कुछ अजीब कपड़े पहनने में, मैं सहज नहीं हूं।"

बता दें, कॉफी विद करण के एक पुराने एपिसोड में भी अमीषा ने एक दफा कहा था कि फिल्म जिस्म में जैसा किरदार बिपाशा बसु ने निभाया था, वो वैसा कभी नहीं करना चाहतीं क्योंकि उनकी दादी को ये सब पसंद नहीं। यहां तक की एक फिल्म में अमीषा ने बिकिनी पहनने से भी मना कर दिया था।

Read more about: ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X