फिल्मों में फ्लाप होने के बाद अमीषा बनीं प्रोड्यूसर

Ameesha Patel
फिल्म कहो ना प्यार है... से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल ने गदर फिल्म से सफलता की ऊंचाइयों का छुआ तो जरूर था लेकिन उस ऊंचाई पर उनका ठहराव बहुत समय तक हो नहीं पाया।

इसके पीछे या तो ओवर कान्फिडेंस रहा या फिर फिल्मों का गलत चुनाव। जिससे अमीषा के हाथ में सिर्फ और सिर्फ असफलता और नाकामी ही आयीं और उनके बाद आयीं अभिनेत्रियां उनसे आगे निकलकर कामयाबी के शिखर पर पहुंच गयीं। हालांकि अमीषा इसके पीछे कारण अपना कोई गॉड फादर बॉलीवुड में ना होना मानती हैं।

खैर इंसान वो ही है जो अपनी गलतियों से सीखे...इस बात को मानने वाली अमीषा पटेल बहुत जल्द निर्माण क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। अमीषा पटेल अब फिल्में बनायेगीं।

उन्होंने कहा कि उनके पास प्रतिभा और योग्यता दोनों ही है और अपनी इसी खूबी को सही दिशा में लगाने जा रही है। अपने इस नये फैसले खुश अमीषा ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। क्योंकि वो अपना बेस्ट इस क्षेत्र में देगीं। गौरतलब है कि अमीषा ने हाल ही में अपनी निर्माण कंपनी शुरू की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X