अमीषा की शॉर्टकट रोमियो हमराज से बेहतर
अमीषा पटेल जिनकी काफी समय बाद कोई लीड रोल में फिल्म आ रही है काफी उत्साहित हैं और शॉर्टकट रोमियो को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाने के लिए वो सारे हथकंडे इस्तेमाल कर रही हैं। शॉर्टकट रोमियो में अमीषा पटेल ने नील नितिन मुकेश के साथ कई सारे इंटिमेट सीन्स भी किये हैं और उनके इन सीन्स को ही फिल्म के निर्माता फिल्म की पब्लिसिटी कर रहे हैं। शॉर्टकट रोमियो के इंटरव्यू दौरान नील नितिन मुकेश ने कहा कि फिल्म में अमीषा पटेल ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है। नील नितिन मुकेश का कहना है कि शॉर्टकट रोमियो फिल्म में अमीषा ने काफी बेहतरीन काम किया है और उन्होंने हमराज को पीछे छोड़ दिया है।
अमीषा पटेल के नील नितिन मुकेश के साथ इंटिमेट सीन्स को लेकरपहले तो खबर आई कि वो इन सीन्स को करने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन बाद में अमीषा ने इन सीन्स के लिए हां कर दी। खबर के मुताबिक शॉर्टकट रोमियो फिल्म में अमीषा पटेल ने एक ऐसी औरत का किरदार निभाया है जो कि बहुत अमीर है और सेक्स के लिए वो शॉर्टकट रोमियो यानी नील नितिन मुकेश के चंगुल में फंस जाती है। और शॉर्टकट रोमियो उसका फायदा उठाने की कोशिश करता है।

नील नितिन मुकेश ने फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाया है जो कि शॉर्टकट में विश्वास करता है और शॉर्टकट के जरिये बहुत कुछ हासिल करना चाहता है। ये किरदार बहुत ही एनप्रिडिक्टेबल है। वो कब क्या करेगा ये किसी को नहीं पता बल्कि उसे खुद को नहीं पता कि अगले पल वो क्या करेगा। फिल्हाल ये फिल्म अगले शुक्रवार 21 जून को रिलीज होगी। अमीषा पटेल के फैन्स उनके इन बोल्ड और इंटिमेट सीन्स को देखने को बेताब हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











