अमीषा पटेल ने 'गदर 3' को लेकर दिया बड़ा हिंट, लेकिन बोलीं रिजेक्ट कर दूंगी फिल्म, अगर....

Ameesha Patel hints at Gadar 3: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने भारत में 470 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
हाल ही में अमीषा पटेल ने फिल्म की सफलता पर रिएक्शन देते हुए खुशी जताई है और गदर 3 को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उनका कहना है कि अगर 'गदर 3' में उनका रोल नहीं बढ़ाया गया, तो वो फिल्म में काम नहीं करेंगी।
फैंस तारा और सकीना को और देखना चाहते हैं
एक्ट्रेस ने एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहा, "गदर 2 से फैंस की तमन्ना पूरी नहीं हुई है। वो तारा और सकीना को साथ में देखना चाहते हैं। इस बार तारा और सकीना को पीछा रखा गया क्योंकि हम अलग तरह की फिल्म बना रहे थे। फिर भी मैंने फिल्म किया क्योंकि हम निस्वार्थ भाव से फिल्म बना रहे थे। सकीना दोबारा पाकिस्तान में जाकर पकड़ी नहीं जा सकती। न ही तारा उसे पाकिस्तान ले जाकर किसी खतरे में डाल सकता है, ये जानते हुए कि वो अशरफ अली की बेटी है। इसलिए गदर 2 का फर्स्ट हाफ मेरा था और सेकंड हाफ सनी का। हमने कहा कि सीनियर एक्टर्स होने के नाते हमें इससे कोई ऐतराज़ नहीं है।"
टाइटैनिक से की गदर की तुलना
अमीषा ने आगे कहा, "लेकिन गदर 3 के दौरान मैं नैरेशन के समय ही बात साफ कर दूंगी कि किसी वजह से अगर फिल्म में तारा-सकीना के सीन्स कम हुए, तो मैं वो फिल्म रिजेक्ट कर दूंगी। मैं करूंगी ही नहीं। मैं अपने फैन्स को निराश नहीं कर सकती। बतौर कलाकार हमारा फर्ज़ बनता है कि हमें उन्हें वो दें, जो वो देखना चाहते हैं। वो लोग तारा और सकीना के लिए ही तो सिनेमाघरों में आते हैं। आप केट विंसलेट और लियोनार्डो डी केप्रिया के बग़ैर 'टाइटैनिक' नहीं बना सकते। इसी वजह से NRI ऑडियंस ने पार्ट 2 को पहले पार्ट की तरह नहीं देखा।"


Click it and Unblock the Notifications