..................... Ameesha Patel hides her face as surrender in fraud case Ameesha Patel spotted at court video - Hindi Filmibeat

ऐसे केस में फंसी बॉलीवुड ही टॉप हीरोइन कि कैमरों के सामने छुपाना पड़ा मुंह, कोर्ट में किया सरेंडर

Ameesha Patel

Ameesha Patel Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही 'गदर 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन एक और पुराना मामला उनके पीछे लग गया है। चेक बाउंस केस में वह आज रांची की सिविल कोर्ट में पेश हुई थीं और यहीं पर उन्होंने सरेंडर किया था। एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

11 अगस्त को सकीना और तारा सिंह की फिल्म 'गदर 2' रिलीज होगी। लेकिन उसके पहले ही अमीषा पटेल ने रांची की सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यहां वह दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाए हुए नजर आईं। हालांकि अभी उनको एक बार और आना होगा। क्योंकि कोर्ट ने उनको 21 जून के दिन दोबारा पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद ये आज 17 जून को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थीं। अभी 10 हजार के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है। लेकिन अगर 21 को नहीं आईं तो ये कैंसिल भी हो सकता है।

दरअसल, मामला साल 2018 का है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ का धोखाधड़ी का आरोप लगा था। रांची के अजय कुमार ने चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। अजय झारखंड के एक प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने दावा किया था कि अमीषा पटेल ने फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर उनसे ढाई करोड़ रुपए लिए थे। साथ ही कहा था जब फिल्म पूरी हो जाएगी तो वो इसे ब्याज पर लौटा देंगी।

साल 2013 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। मगर आज तक ये पर्दे पर उतर नहीं पाई। मतलब रिलीज ही नहीं हुई। ऐसे में जब अजय ने अपने रुपये मांगे तो अमीषा ने नहीं लौटाए। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने दो चेक दिए। एक ढाई करोड़ का और दूसरा 50 लाख का। जो कि बाउंस हो गए। फिर क्या था अजय सिविल कोर्ट पहुंचे वहां इनके खिलाफ शिकायत की और वहां से कई बार अमीषा के खिलाफ समन जारी किए गए। लेकिन कभी भी वो कोर्ट नहीं गईं। इसके बाद वारंट जारी हुआ और अब इन्होंने सरेंडर कर दिया।

अमीषा पटेल को फिलहाल जमानत मिल गई है। उन्होंने आज जाकर कोर्ट में सरेंडर किया और 10 हजार रुपये के बॉन्ड को भरने के बाद उन्हें बेल दे दी गई। लेकिन अगर वो 21 जून को दोबारा हाजिर नहीं हुईं तो कोर्ट उनका ये बॉन्ड खारिज कर देगा और उन्हें फिर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Read more about: ameesha patel bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X