"मोहनजोदड़ो के फ्लॉप होने का दुख है, सबकी किस्मत मेरे जैसी कहां"
एक हीरोइन हैं अमीषा पटेल। सबको याद ही होंगी। वो कुछ भी बोलती हैं। जब आई थीं तो सबने कहा कि बहुत टॉपर हैं, ना जाने किस किस यूनिवर्सिटी की पर उनकी बातों से कभी ऐसा लगा नहीं।
खैर, ताज़ा ये है कि उन्होंने हाल ही में एक अजीब सा बयान दिया है। ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो के फ्लॉप होने पर। क्योंकि उन्होंने कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू किया था।

अमीषा पटेल का कहना है कि मोहनजोदड़ो के फ्लॉप होने का उन्हें बड़ा दुख है। लेकिन हर डेब्यू एक्टर की फिल्म उनकी फिल्म कहो ना प्यार है जैसी सुपरहिट तो नहीं हो सकती। खैर अमीषा यहीं पर नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि पूजा हेगड़े ने अपना डबस्मैश भी कहो ना प्यार है पर किया।
[कहो ना प्यार है के इस सीन में गलती से दिख गईं करीना कपूर]
अमीषा यहां पर भी नहीं रूकी और उन्होंने कहा कि फैन्स उन्हें रोज़ लिखते हैं कि कहो ना प्यार है सीक्वल बनाएं। वो मुझे और ऋतिक को साथ देखना चाहते हैं।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
कहो ना प्यार है सीक्वल मेरे बिना अधूरी होगी। जैसे कि गदर 2 मेरे बिना अधूरी होगी। हाल ही में अमीषा अपनी कोई फिल्म भैय्याजी सुपरहिट के प्रमोशन में थीं और किसी ने उनका नाम बुलाया। अमीषा भड़क गईं। बोलने लगीं कि मुझे अमीषा जी कहो।
बहरहाल, एक और वाकया याद आया। कुछ समय पहले कुशाल टंडन वहीं फिल्म देखने गए जहां अमीषा गईं थीं। राष्ट्रगान बजा तो सब उठ गए लेकिन अमीषा पटेल बैठी रहीं। कुशाल ने भी आकर ट्विटर पर शिकायत लगा दी।
अमीषा ने कहा कि उन्होंने वो महीने वाली दिक्कत थी और वो इंतज़ार कर रही थीं कि राष्ट्रगान खत्म हो जाए तो बाथरूम जाएं। लेकिन लोगों को ऐसी दिक्कतें सबको बताने पर कुशाल ने मजबूर कर दिया। उसे थप्पड़ मारना चाहिए!
खैर, अब अमीषा पर बात हो ही रही है तो एक और वाकया बता देते हैं। क्योंकि फिर कब, कहां अमीषा पर बात होती है। कुछ महीनों पहले की बात है,ऋतिक रोशन की पार्टी थी। सबने जमकर मस्ती की लेकिन इस पार्टी में एक इंसान ऐसी थीं जिन्होंने सबको इरिटेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। और वो थीं अमीषा पटेल।
अब देखिए बॉलीवुड में भी दो ही तरह के लोग होते हैं - एक जिनके काम खबरें बनाते हैं और दूसरे वो जो खबरें बनाकर अपना काम निकाल पाते हैं। अमीषा पटेल भी दूसरी श्रेणी में आती हैं। लेकिन ऋतिक की पार्टी में उन्होंने हद ही कर दी।
हुआ यूं कि अमीषा पटेल इस पार्टी में इतनी ज़्यादा उतावली थीं कि उन्हें होश ही नहीं था कि वो क्या कर रही हैं। ऐसे में वो बस एक ही काम कर रही हैं। सबके साथ चिपक के सेल्फी खींचने का। यहां तक भी सबने उन्हें बर्दाश्त किया।
लेकिन फिर अमीषा पटेल का ट्विटर अकाउंट करोड़ों ऋतिक रोशन और उनकी पार्टी की तस्वीरों से भर गया। जबकि ये इन स्टार्स का पर्सनल टाइम था जिसे वो इंजॉय कर रहे थे।
हालांकि पार्टी में सोनाली बेंद्रे से लेकर प्रीती ज़िंटा, शिल्पा शेट्टी और ना जाने कितनी हीरोइनें थीं लेकिन सारे हीरो के साथ सेल्फी खिंचवाते बस अमीषा ही दिखीं!
कोई नहीं बड़ी बड़ी उम्र में ऐसी टल्ली टल्ली हरकतें होती रहती हैं सेनोरिटा। इसलिए अमीषा को माफ कर दीजिए और भैयाजी के सुपरहिट होने का इंतज़ार करिए। देखिए उनकी चिपकू एल्बम -


Click it and Unblock the Notifications




















