..................... Ameesha Patel got angry at Zakir Khan's statement, taking the name of Salman and Shahrukh - Hindi Filmibeat

'धुरंधर से सबकी जली है..' जाकिर खान के इस बयान भड़कीं अमीषा पटेल, सलमान शाहरुख का नाम लेकर कही ऐसी बात

Ameesha Patel Zakir Khan: अमीषा पटेल कई मौकों पर काफी मुखर होती हैं और खुलकर अपनी बातें रख देती हैं। हाल ही में धुरंधर 2 की सफलता पर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने कुछ ऐसा कह डाला जिससे बवाल मचा हुआ है।

Ameesha Patel

इसके बाद अमीषा पटेल ने जाकिर खान को जवाब देते हुए कई सुपरस्टार्स के नाम लिए और आईना दिखाया। अमीषा पटेल ने खुले तौर पर कहा कि इन सब ने 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं। गौरतलब है कि जाकिर खान काफी कम इन मामलों में बोलते हैं लेकिन अब वो विवादों में हैं। उन्होंने बिना नाम लिए सितारों पर निशाना साधा।

जाकिर खान ने कहा था, "कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही स्टोरीज डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें 'मेरी पसंदीदा फिल्म', मगर सच तो यही है कि धुरंधर से सबकी जली तो है। फिल्म में बम फूटे ल्यारी में और यहां धुआं उड़ा बांद्रा से जुहू में।"

अमीषा पटेल ने दिया जवाब

जाकिर खान के इस बयान पर अमीषा पटेल खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होंने लिखा, ''यार निगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंड्स्ट्री धुरंधर को लेकर काफी रिस्पेक्ट कर रही है। सलमान, शाहरुख खान, सनी, ऋतिक और अजय जैसे सितारे अपने करियर में 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दे चुके हैं और आज भी दे रहे हैं। ठंड रखो क्योंकि गदर सब ने बहुत सालों से मचाई हुई है और आगे भी मचाएंगे।'' अमीषा पटेल के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस भी हैरान हैं। हालांकि लोगों ने मिले जुले रिएक्शन इस पोस्ट पर दिए हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''जली है ये तो सबूत है अमीषा ने खुद ही कर दिया।'' एक ने लिखा, ''धीरे धीरे से सब अपना अपना जला हुवा धुवां देख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''इनको इतना काहे बुरा लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''बरनोल मोमेंट।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X