शादीशुदा प्रड्यूसर से चलाया अफेयर, मां ने चप्पल से पीटा, 51 की उम्र में भी कुंआरी है तारा सिंह की सकीना

Ameesha Patel extra marital affair with married Vikram bhatt

'गदर' की सकीना यानी कि अमीषा पटेल और लाइमलाइट का पुराना नाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो जाता है। गदर में एक्ट्रेस ने सकीना का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके साथ ही रियल लाइफ में भी अमीषा पटेल की खूबसूरती के लोग दीवाने हुआ करते हैं। यूं तो अमीषा पटेल के अफेयर्स की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन ये हसीना आज 51 की उम्र में भी सिंगल ही है।

अमीषा पटेल ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री मारी और रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। इतना ही नहीं उनके किरदार को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। लेकिन आपको बता दें कि इससे भी ज्यादा उनके परिवार में चल रहे विवादों ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने परिवार पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा दिया था।

दरअसल आपको बता दें कि जब अमीषा पटेल खुद से 8 साल बड़े प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को अपना दिल दे बैठी थी तभी से उनके परिवार के बीच में अनबन शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं उनके परिवार वाले इस रिश्ते से बिल्कुल नाखुश थे। दरअसल विक्रम भट्ट ने पहले ही शादी की हुई थी। इतना ही नहीं अमीषा पटेल के माता-पिता इस बात से राजी नहीं थे। वह चाहते थे कि अमीषा विक्रम को छोड़कर किसी अच्छे इंसान से शादी करें। लेकिन अमीषा पटेल विक्रम को छोड़ना नहीं चाहती थी।

लेकिन अमीषा पटेल और उनके परिवार के बीच में विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि जिस की हद पार हो गई। बता दें कि उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विक्रम और उनके बीच के रिश्ते का खुलासा कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने ही परिवार पर उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता इस बात को नहीं चाहते थे कि वह विक्रम से मिले जुले और बात करें। वह हमेशा से चाहते थे कि उनकी शादी किसी पैसे वाले इंसान से हो। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब मैंने उनसे अपने पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझसे काफी झगड़ा किया।

अमीषा पटेल ने इस बात का भी दावा किया कि उनके माता-पिता ने विक्रम भट्ट के साथ में उन्हें आते जाते देख लिया था। जिस वजह से उनकी मां ने उन्हें चप्पल से मारा भी था। इस घटना के बाद में अमीषा पटेल घर छोड़कर चली गई थी। अमीषा पटेल और उनके परिवार के बीच में विवाद बढ़ता चला गया और इस वजह से उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की। एक्ट्रेस 47 साल की हो चुकी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

अगर हम अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' के साथ-साथ 'हमराज' जैसी फिल्मों में काम किया। जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। ग़दर में सकीना का किरदार निभाने के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता तो हासिल हुई ही, लेकिन उसी के साथ में उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले।

More from Filmibeat

Read more about: ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X