हिट होने के लिए अमीषा ने लिया सेक्स का सहारा
अमीषा पटेल आज कल हिट होने के लिए हर वो दांव आजमा रही है जिनसे वो एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में चमक जायें। कहो ना प्यार है औऱ गदर जैसी मेगा हिट फिल्म देने वाली अमीषा पटेल को आज तक वो सफलता नहीं मिल पायी जिसकी उन्हें दरकार थी और हिट होने के बावजूद वो सफल नहीं हो पायीं बल्कि उनकी समकालीन अभिनेत्रियां उनसे बहुत आगे निकल गयीं।
जिसका मलाल उन्हें हमेशा रहता है लेकिन अपनी इस बात पर पर्दा डालते हुए अमीषा पटेल फिल्म निर्माण में उतर आयी हैं और लोगों के सामने देसी मैजिक फिल्म लेकर आने वाली हैं।
मार्केट की जरूरत के हिसाब से उन्होंने सारे मसाले अपनी फिल्म में डाल दिया है। अमीषा ने खुद यह बात कही कि उनकी फिल्म देसी मैजिक में सेक्स का तड़का जमकर लगा है ताकी उनकी फिल्म युवावर्ग को पसंद आये।अपने इस वक्त को बेहतरीन बताने वाली अमीषा पटेल फिल्म रेस 2 की कामयाबी से खुश हैं। उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म देसी मैजिक को लोग जरूर पसंद करेंगे। इस फिल्म में अमीषा के साथ अभिनेता जायद खान और रणधीर कपूर काम कर रहे हैं।
देखते हैं अमीषा का यह आत्मविश्वास उनकी फिल्म की रिलीज के बाद काम रहता है कि नहीं। फिलहाल फिल्म की कामयाबी के लिए अमीषा ने रात-दिन एक किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












