..................... Ameesha Patel Dating Rumours With Businessman Nirvaan Birla Their Romantic Photo Viral - Hindi Filmibeat

करोड़पति बिजनेसमैन की बाहों में नजर आई तारा सिंह की 'सकीना', तस्वीरें देख अब लोगों ने लगाए अफेयर के कयास

Ameesha Patel Nirvaan Birla Photo Viral

Ameesha Patel Nirvaan Birla Photo Viral: अमीषा पटेल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के समय में उनकी उम्र 49 साल की है। हालांकि अभी तक उन्होंने शादी भी नहीं की है और अब उनकी अफेयर की खबर सामने आ रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है क्योंकि इससे पहले कई बार अमीषा पटेल की लिंक अप की खबरें सामने आ चुकी है।

कभी पाकिस्तानी एक्टर के साथ में अमीषा पटेल रोमांस करते हुए नजर आती है तो कभी अफेयर की खबर उनकी आने लग जाती है। लेकिन अब हाल ही में अमीषा पटेल का नाम एक बिजनेसमैन के साथ में जोड़ा जा रहा है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए बिजनेसमैन निर्वाण बिड़ला के साथ में कोजी होते हुए तस्वीर शेयर की है।

अमीषा पटेल और निर्वाण की तस्वीर को देखने के बाद में अब हर कोई काफी हैरान हो रहा है। दरअसल इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिजनेसमैन की गोद में नजर आ रही है और दोनों बाहों में बाहें डाले हुए पोज दे रहे हैं। दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह दुबई में है और निर्वाण के साथ में उन्होंने एक बेहतरीन शाम बिताई।

अमीषा पटेल की इस तस्वीर पर निर्वाण ने भी कमेंट करते हुए लव यू लिखा। फैंस भी दोनों को साथ में देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। काफी सारे लोगों का सवाल है कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अब तारा सिंह का क्या होगा उनका तो दिल टूट जाएग।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमीषा पटेल की तरफ से इन खबरों पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। अगर हम निर्वाण बिड़ला की बात करें तो वह एक एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ सिंगर भी है। वह बिड़ला ब्रेनियाक्स और बिड़ला ओपन माइंड्स के फाउंडर है। मालूम हो कि वह बिजनेस टाइकून यशोवर्धन बिड़ला और अवंती बिड़ला के बेटे हैं।

Read more about: ameesha patel nirvaan birla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X