बॉलीवुड में फिर गू्ंजा चेक बाउंस का शोर, राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ?
बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस में फंसे हुए थे। घर में शादी होने की वजह से राजपाल यादव को बेल तो मिल चुकी है, लेकिन अब राजपाल यादव के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुसीबत में फंसी नजर आ रही हैं। बता दें कि अमीषा पटेल साल 2017 के एक इवेंट की वजह से विवादों में फंसी नजर आ रही हैं। ऐसे में अब उनके फैन्स अनुमान लगाने लगे हैं कि क्या अब अमीषा पटेल भी जेल जाएंगी आखिर क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं।

अमीषा पटेल ने बताया सच
गदर एक्ट्रेस ने सामने आकर इस मामले में सफाई पेश की है। अमीषा पटेल ने इस मामले में इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत पुराना है जो कि सुलझ भी चुका है। उन्होंने तो अब अपराधी पवन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्यकाही शुरू करने की बात कही।
कैसी उड़ी अमीषा पटेल के केस की बात
दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर खबर फैली कि साल 2017 के एक चेक बाउंस केस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ गैर- जमानती वारंट जारी किया गया। यह शिकायत पवन कुमार वर्मा ने दर्ज करवाई थी। वहीं अब इस मामले में अमीषा पटेल ने गुस्सा जाहिर कर इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखी है।
क्या कहा अमीषा पटेल ने
अमीषा पटेल लिखती हैं कि- मीडिया रिपोर्ट्स कुछ ऐसा दावा करती हैं कि पवन वर्मा द्वारा कुछ कार्यवाही की बात की जा रही है। मैं आपको बता दूं कि यह मामला काफी पुराना है। जो कि सालों पहले ही सुलझ चुका है। सेटेलमेंट डील पर भी साइन किए जा चुके हैं। मेरे वकील अब इस मामले में धोखाधड़ी की आपराधिक कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। जिससे की सच सामने आए। मैं अपने काम पर फोकस करती हूं और ऐसे लोगों को नजर अंदाज करती हूं जो झूठी अफवाहें फैलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












