पैपराजी के सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल, जया बच्चन को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Ameesha Patel

Ameesha Patel on Jaya Bachchan: जया बच्चन ने पैपराजी के लिए जो भी कहा है वो किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त उनको लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा पैपराजी भी उनको पूरी तरह से बायकॉट कर चुके हैं।

ऐसे में एक वीडियो अमीषा पटेल का सामने आया है जिसमें वो पैपराजी से बात कर रही हैं। इस वीडियो में पैपराजी ने अमीषा पटेल से वही सवाल पूछ लिया कि जया बच्चन ने पैप्स के बारे में कितनी बुरी बातें की हैं।

जी हां, इसके बाद अमीषा पटेल का रिएक्शन देखने लायक था और उन्होने सीधे तौर पर पैपराजी का साथ दिया और जया बच्चन को लेकर भी कुछ कहा है।

अमीषा पटेल का रिएक्शन

अमीषा पटेल से पैपराजी ने पूछा, ''जया जी ने बोला है पैप्स के बारे में, कुछ बोलना चाहेंगी उसके बारे में?'' गदर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ''देखो सबका अपना ओपिनियन है, उनका अपनी जगह पर है लेकिन मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं, आई लव यू। आप लोग बहुत मेहनत करते हुए, सुपर्ब है।'' इसके बाद अमीषा पटेल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि बिना कहे अमीषा पटेल ने जया बच्चन को जवाब दे डाला है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अमीषा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने शानदार लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं और आखिरी बार गदर 2 का हिस्सा बनीं थीं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सही कहा अमीषा ने।'' एक ने लिखा, ''मीडिया के बिना स्टार कुछ भी नहीं। तथ्य।'' एक ने लिखा, ''वह चमक उठी है।'' एक ने लिखा, ''उससे सब डरते हैं।'' एक ने लिखा, ''हां प्यार तो करना पड़ेगा, और वजह सबको पता है।'' एक ने लिखा, ''जया जी की बात अलग है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: ameesha patel jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X