Ameesha Patel ने विक्रम भट्ट के साथ अपने अफेयर पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- "12-13 सालों तक मुझे.."

ameesha-patel-breaks-silence-on-affair-with-vikram-bhatt-how-it-affected-her-career-and-love-life

Ameesha Patel breaks silence on affair with Vikram Bhatt: अमीषा पटेल ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर शुरुआत की थी और उसके बाद कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं। लेकिन एक्ट्रेस का करियर कुछ ही सालों का रहा। अब लंबे समय के बाद अमीषा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि विक्रम भट्ट से अफेयर की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया।

बता दें, सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के तुरंत बाद, विक्रम भट्ट ने कथित तौर पर अमीषा पटेल को डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अनकही (2006) पर काम करने के दौरान डेटिंग शुरू की। विक्रम की फिल्म 1920 (2008) की रिलीज से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था।

अब सालों बाद, अमीषा पटेल ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा, "इस इंडस्ट्री में, अगर आप ईमानदार हैं, तो इस ईमानदारी को एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। और मैं बहुत ईमानदार हूं, क्योंकि मेरे लिए लाइफ ब्लैक एंड व्हाइट है। आप मेरे साथ जैसा करते हैं, वही आपको मिलता है।"

12- 13 सालों तक किसी को अपनी जिंदगी में आने नहीं दिया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपनी दिल की बात सामने रख देती हूं। मैं नहीं सोचती और मुझे लगता है कि ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कमी रही है। जिसमें वो दो रिश्तों ने अहम रोल अदा किया है जिन्हें मैंने पब्लिकली एक्सेप्ट किया था, उन्होंने मेरे करियर पर असर डाला। लगभग 12-13 सालों तक मैंने अपनी लाइफ में किसी शख्स को नहीं आने दिया। मैं अपनी लाइफ में सिर्फ सुकून चाहती हूं।"

मेरे करियर को बहुत नुकसान पहुंचा

अमीषा ने कहा, "एक लड़की का सिंगल होना उन लोगों के लिए ज्यादा मायने रखता है, जिनके साथ आप काम करते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि अगर पर इंडस्ट्री में किसी को डेट कर रहे हैं तो यह आपके करियर के लिए फायदेमंद है। मेरे लिए यह मामला नहीं था, इससे मुझे नुकसान हुआ है, लेकिन मैंने इससे सीखा है।"

इससे पहले विक्रम ने अमीषा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि वह उनसे कभी शादी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती थी क्योंकि दोनों जिंदगी से अलग अलग चीजें चाहते थे।

More from Filmibeat

Read more about: ameesha patel vikram bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X