Ameesha Patel ने अपनी फ़िल्म से Emraan Hashmi को करवा दिया था बाहर? बोलीं- वो बहुत नर्वस थे...

Ameesha Patel Emraan Hashmi -

Ameesha Patel On Emraan Hashmi: अमीषा पटेल एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद भी अपनी पहली ही फिल्म से धूम मचा दी थी। ऋतिक रोशन के साथ में उन्हें पहली बार 'कहो ना प्यार है' फिल्म में देखा गया था और इसी फिल्म से वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अमीषा पटेल से पहले इस फिल्म में करीना कपूर को ऑफर किया गया था।

'कहो ना प्यार है' फिल्म बॉलीवुड की एक बड़ी हिट साबित हुई थी। बाद में सनी देओल के साथ में अमीषा पटेल 'गदर' फिल्म में भी नजर आई थी। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके बाद अमीषा पटेल ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए थे। साथ ही फिल्मों में अमीषा पटेल खूब लीड किरदार निभाने लगी।

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसी के चलते इमरान हाशमी अपनी पहली फिल्म गंवा बैठे थे। हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने इमरान हाशमी को इस फिल्म से निकलवा दिया था, जिस फिल्म में वह लीड किरदार में थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमीषा पटेल, गोविंदा के साथ में फिल्म 'ये जिंदगी का सफर' की शूटिंग कर रही थी।

लेकिन आपको बता दें कि बाद में गोविंदा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था और इमरान हाशमी को लीड किरदार के तौर पर लिया गया था। लेकिन आपको बता दें कि अमीषा पटेल को इस फैसले से आपत्ति थी और उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि इमरान हाशमी ने उनके साथ में एक फिल्म गंवा दी थी।

अमीषा पटेल ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि "नहीं मैंने उनको नहीं निकाला था। यह किस्सा इमरान जी का बहुत पुराना है। हम साथ में महेश भट्ट जी की फिल्म कर रहे थे। 'ये जिंदगी का सफर' फिल्म में गोविंद जी थे। लेकिन अचानक से वह फिल्म से निकल गए। बाद में महेश भट्ट जी ने कहा कि हमारा रिश्ते में एक भतीजा है।"

अमीषा पटेल ने आगे कहा कि "बाद में फोटो सेशन हुआ और इमरान हाशमी की उसमें इतने ज्यादा नर्वस हो गए थे। महेश भट्ट जी ने यह बात कॉफी विद करण में भी कही थी कि अमीषा इतनी बड़ी स्टार बन गई थी गदर के बाद कि इमरान बहुत ज्यादा नर्वस हो गया था।" बाद में फिल्म में जिमी शेरगिल नजर आए थे।

इमरान हाशमी भी द लल्लन टॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पर बात कर चुके हैं। उन्होंने इस पर बात करते हुए बताया कि अमीषा पटेल को ऐसा लगा कि "मैं इस काम को नहीं कर पाऊंगा। वह एक हिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' दे चुकी थी। इसीलिए वह थोड़ा परेशान थी और चाहती थी कि हीरो की कास्टिंग अच्छी हो।"

इमरान हाशमी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "अमीषा चाहती थी कि इस फिल्म में एक एक्सपीरियंस एक्टर को चुना जाए। वह भट्ट साहब के पास में पहुंची और उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि इमरान इस रोल को कर पाएगा। मैं भी गुस्सा हो गया और मैं उनसे नाराज हो गया। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि अमीषा अपने पॉइंट ऑफ यू से सही थी।"

More from Filmibeat

Read more about: ameesha patel emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X