अमीषा पटेल और बॉबी देओल को एक-दूसरे के करीब देखकर भड़के लोग, कहा- "तेरी भाभी है यार..."

Ameesha Patel

Ameesha Patel and Bobby Deol: सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, दोनों स्टार जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए अमीषा पटेल और सनी देओल कपिल शर्मा शो में पहुंचे, वहां पर अमीषा ने बॉबी देओल संग शूटिंग को लेकर मजेदार खुलासा किया।

कपिल शर्मा शो में पहुंचे अमीषा-सनी-

दरअसल सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है जिसमें सनी देओल और अमीष पटेल मज़ेदार किस्से सुनाते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान अमीषा ने बताया कि 'हमराज़' फिल्म की शूटिंग के दौरान लोग बॉबी देओल पर बुरी तरह भड़क गए थे।

अमीषा पटेल ने सुनाया किस्सा-

मजेदार किस्सा सुनाते हुए अमीषा बताती हैं,- 'मैं इनके भाई बॉबी देओल जी के साथ हमराज़ की शूटिंग कर रही थी। बहुत सारी भीड़ थी जो ऊपर से हम लोगों को नीचे देख रही थी। जैसे ही बॉबी जी ने मुझे गले लगाया, वहां चिल्लाना शुरू हो गया 'अरे छोड़ इसको ये तो तेरे भाई की अमानत है तारा सिंह इसको पाकिस्तान से लेकर आया है'।

आपको बता दें कि बॉबी देओल और अमीषा की फिल्म 'हमराज़' 26 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी, ये एक्ट्रेस की हिट फिल्मों में से एक रही है। जाहिर है कि इसके बाद कई सारी फिल्म जो कि अमीषा ने की थी और वह हिट भी हुई थी फिर बाद में एक्ट्रेस ने काम से धीरे-धीरे दूरी बना ली। अब लंबे वक्त गदर 2 में दिखाई देने वाली हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर2-

अगर बात करें 'गदर 2' की तो फिल्म अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज़ होगी, फैंस में अभी से इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। लोगों का कहना है कि जिस तरह 'गदर' ने थिएटर्स को हिलाकर रख दिया था वैसा ही कमाल 'गदर 2'। फिल्म के टीज़र को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस तो फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X