अमिताभ के पड़ोसियों ने किया अमीषा पटेल को बेघर!

खबर है कि अमीषा की फ्लैट खरीदने की बात झूठी थी। उस फ्लैट के मालिक ने अमीषा को केवल वो घर किराये पर दिया था ना कि बेचा था। विला के मालिक पांचवी मंजिल पर स्थित उस फ्लैट को अपने पोते के लिए रखा है जो अभी बहुत छोटा है। फ्लैट को बेचने का उनका कोई इरादा नहीं है। अमीषा ने उन्हें 5 लाख रुपये टोकन के तौर पर दिया था और साथ ही फ्लैट की साफ सफाई के लिए कुछ लोग भी लगाए थे। लेकिन जब फ्लैट के मालिक को पता चला कि अमीषा सबस कह रही हैं कि ये फ्लैट उन्होने खरीद लिया है तो उन्होने अमीषा को घर में शिफ्ट करने से रोक दिया।
सूत्रों के अनुसार "अमीषा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से कह रही थीं कि उन्होने फ्लैट खरीद लिया है लेकिन सच तो ये है कि उन्होने सिर्फ कुछ समय के लिए वो घर किराये पर लिया है। विला के मालिक के लिए अमीषा को शिफ्ट करने से मना करना बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होने ये किया और अमीषा को इस बात से बहुत बुरा भी लगा। उसके बाद अमीषा ने जब ये कहा कि उन्होने ऐसा कहकर कुछ गलत नहीं किया है। ये बातें तो बहुत कॉमन हैं इंडस्ट्री में तो विला के मालिक को अपने फैसले पर और यकीं हो गया। "
बताया जा रहा है कि इसके कुछ समय बाद अमीषा ने फिर से विला के मालिक से बात करने फ्लैट उन्हें देने के लिए कहा है और वो लोग इसके बारे में सोच रहे हैं।
अमीषा पटेल इस समय अब्बास मस्तान की फिल्म रेस 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। और इस फिल्म से वो बॉलीवुड में एक बार फिर से एक नयी शुरुआत करेंगी। अब देखिये अमीषा को कब फिर से घर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications