Seema Haider के बाद Ameena भी पाकिस्तान से आएगी भारत? ऑनलाइन निकाह के बाद वायरल हुईं..

सीमा हैदर ने पाकिस्तान से भारत आकर एक ट्रेंड के सेट किया कि अब कई खबरें सामने आ रही है जिसमें भारत पाकिस्तान के लड़का और लड़की के संबंध हो रहे हैं। इस वक्त राजस्थान के जोधपुर से खबर आ रही है कि एक लड़के ने पाकिस्तान के कराची में शादी की है और लड़की काफी जल्दी भारत आ सकती हैं।
सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं कि सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी भाभी इंडिया आएंगी। बता दें कि कराची की अमीना और जोधपुर निवासी अरबाज ने हाल ही में वीजा प्रतिबंध के कारण ऑनलाइ शादी की है और इसका निकाह भी ऑनलाइन पढाया गया है।
अमीना ने शुरू में अरबाज से व्यक्तिगत रूप से शादी करने के लिए भारतीय वीजा प्राप्त करने का प्रयास किया था, लेकिन इस प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालाँकि, उनका प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया।
यह मामला तब सामने आया जब पूरे देश ने एक ऐसी ही सीमा-पार प्रेम कहानी में अपना इंट्रेस्ट दिखाया था। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि अमीना को शादी के बाद भारत का वीजा मिलता है या नहीं।
सीमा हैदर की कहानी चर्चा में है
पाकिस्तान से बिना वीजा के गैरकानूनी तरीके से भारत आने वाली सीमा को लेकर चर्चाए हैं और वो अपने 4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आई थी। उसका कहना है कि उनसे प्यार में ये कदम उठाया है। हालांकि सीमा हैदर के पाकिस्तान पति की मानें तो उसने फेमस होने के लिए ऐसा किया है।
अंजू भी आई थी चर्चा में
एक लड़की अंजू जो कि राजस्थान से वीजा समेत पाकिस्तान पहुंची थी और उसने वहां जाकर दूसरी शादी कर ली। यहां पर उसका एक बच्चा था जिसको छोड़कर वो चली गई थी। इस तरह से सीमा पार मोहब्बत और शादी की कई कहानियां इस वक्त खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications