Ameen Sayani Passed Away: रेडियो के बादशाह अमीन सयानी का निधन, 91 साल में ली आखिरी सांस

Ameen Sayani Passed Away: रेडियो किंग कहे जाने वाले अमीन सयानी का 91 साल में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मंगलवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। अमीन सयानी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है साथ ही उनके फैन्स को भी एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अमीन सयानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 12 सालों से उन्हें पीठ में भी दिक्कत थी। अमीन सयानी रोजाना में भी वॉकर का इस्तेमाल किया करते थे।
अंतिम संस्कार को लेकर जल्द जारी किया जाएगा स्टेटमेंट
'बिनाका गीतमाला' के अनाउंसर अमीन सयानी जो अपनी जादूई आवाज से 'बहनों और भाइयों' कहकर लोगों में जोश भर देते थे वे आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया है। वहीं अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे ने बताया है कि वे जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे। कुछ रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा के लिए जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया जाएगा।
मुंबई में जन्मे और कमाई बेशुमार नाम
आपको बता दें कि अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने रोडियो की दुनिया में अपना बड़ा नाम कमाया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उनकी पहचान करवाई थी जिसके बाद 10 सालों तक उन्होंने अंग्रेजी प्रोगाम किया था। इसी के साथ ही वे फिल्म अनाउंसर के तौर पर दिखे थे। भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर कत्ल जैसी फिल्मों के अनाउंसर रह चुके थे। बता दें कि अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications











