Ambani Wedding- बच्चन परिवार से झगड़े के बीच रेखा ने थामा ऐश्वर्या राय का हाथ, Video Viral!

aishwarya rai bachchan rekha anant radhika wedding

Aishwarya Rai Rekha Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचे सितारों में बच्चन परिवार भी शामिल था। लेकिन जो कुछ भी देखने को मिला उससे इतना तय है कि घर में क्लेश जारी है।

आज अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नहीं नजर आए। इस बीच एक वीडियो ऐश्वर्या और रेखा का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा को हग करते हुए देखा जा सकता है।

रेखा जाते जाते ऐश्वर्या का हाथ भी थामती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आराध्या भी पास में ही खड़ी थीं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। लोगों का कहना है कि, झगड़े के बीच ये वीडियो देखकर जया बच्चन का मूड खराब हो जाएगा।

अभिषेक ने छोड़ा ऐश्वर्या का साथ?

वायरल हो रहे वीडियोज में पता चला है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अब साथ नहीं रह रहे हैं? क्योंकि अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ एंट्री मारी जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। इन वीडियोज के बीच रेखा का ऐश्वर्या के साथ नजर आना अपने आप में खास है। सभी जानते हैं कि बच्चन परिवार रेखा से कितना दूर रहता है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

ऐश्वर्या को रेखा के साथ देखकर लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। एक ने लिखा, ''दोनों बात कर रहे हैं- बाप बेटे एक जैसे हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या सोच रही होगी मन में काश आप ही मेरी सास होती।'' एक ने लिखा, ''ये देख कर जया बच्चन का रिएक्शन क्या होगा।'' एक ने लिखा, ''अरे ये क्या ये इसकी सास की दुश्मन के साथ वाह या क्या क्या दिखाएगी ये शादी।'' एक ने लिखा, ''दुश्मन का दुश्मन दोस्त!!!'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X