Ambani Wedding- ऐश्वर्या - अभिषेक की तलाक पर लगी मुहर? पति ने भी छोड़ा साथ, एक्ट्रेस ने अकेले दिए पोज!

aishwarya rai bachchan abhishek bachchan anant radhika wedding

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है और एक से बढ़कर एक वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान बच्चन परिवार का क्लेश ऐश्वर्या राय के साथ फिर से देखने को मिल रहा है।

दो वीडियो सामने आए हैं जिसको देखकर आपको पता चल जाएगा कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां किस हद तक बढ़ चुकी हैं। कुछ महीनों से लगातार आ रही तलाक की खबरों पर इन वीडियोज को अगर मुहर की तरह पेश किया जाए तो गलत नहीं होगा।

हैरानी वाली बात ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन तक पोज देने नहीं पहुंचे। जी हां, एक तरफ बच्चन परिवार पहुंचा जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा शामिल थे।

वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची। पहले उन्होने अकेले और फिर आराध्या के साथ पोज दिए। अब ऐसा लग रहा है कि अभिषेक बच्चन ने भी ऐश से दूरी बना ली है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के हैरान करने वाले कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

एक ने लिखा, ''क्या नसीब है, इतनी सुंदर होने के बाद पति उसके साथ नहीं आया, वह अपने परिवार के साथ आया।'' एक का कहना था, ''तलाक कंफर्म है, बच्चन परिवार से ऐश्वर्या को कोई लेना देना नहीं है।'' एक ने लिखा, ''परिवार के बिना आकर पोज़ देना ईमानदारी से साहसिक कदम है, मुझे उसके लिए यह पसंद है।'' एक ने लिखा, ''ये वीडियो देखकर दुख हुआ।'' एक ने लिखा, ''घर भी छोड़ चुकी है शायद।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X