In Pics: पति अनमोल के साथ वेकेशन पर मस्ती में डूबी अंबानी परिवार की बहू की ऐसी तस्वीरें हो गई वायरल

ambani hottest bahu

Anmol ambani Krisha Shah Vacation: अंबानी फैमिली का लइफस्टाइल हर किसी को काफी प्रभावित करता है। तमाम लोग अंबानी परिवार के तौर तरीकों और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की चाह रखते हैं। कुछ ही समय पहले अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अमोल अंबानी की ग्रैंड तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पटा नजर आया था। इस शादी के पूरे देश में खूब चर्चे हुए थे। अब अनमोल अंबानी और उनकी दुल्हनिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सेंट्रल अमेरिका के 'कोस्टा रिका' में वेकेशन
दरअसल, अनमोल और उनकी पत्नी कृशा शाह इन दिनों एक दूसरे के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। इसी वेकेशन से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों सेंट्रल अमेरिका के 'कोस्टा रिका' की शांत सुंदर जगह पर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। नेटिजंस उनकी इन तस्वीरों को लाइक और शेयर करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने ये तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।

ऐसे इंजॉय कर रहा है कपल
अनमोल और कृशा की कोस्टा रिका वेकेशन से कुछ तस्वीरें मिली है, जिनमें कपल अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, एक तस्वीर में दोनों आंखें बंद करके एक कुर्सी पर आराम करते हुए भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में से एक में कृशा स्टनिंग लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने एक गहरे नेकलाइन के साथ मैरून कलर की ड्रेस पहनी थी।

कौन हैं कृशा शाह अंबानी
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह एक एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। वह एक नेटवर्किंग कंपनी 'डिस्को' की सह-संस्थापक हैं, जहां वह मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के लिए काम करती हैं। कृशा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है।

कृशा-अनमोल की ग्रैंड वेडिंग
कृशा ने 20 फरवरी 2022 को अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी के साथ शादी रचाई थी। शादी के लिए कृशा शाह ने लाल और गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। वहीं उनके दूल्हे अनमोल अंबानी क्रीम कलर की शेरवानी पहनी में काफी हैंडसम लग रहे थे। अपनी भव्य शादी के इतने दिनों बाद भी नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियोज हमारा दिल जीत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X