इतने करोड़ की मर्सडीज में घूमता था अंबानी परिवार का पालतू कुत्ता, निधन के बाद हुआ खुलासा!

Mukesh ambani

Ambani's Dog Mercedes- मुकेश अंबानी इस देश के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक हैं। जाहिर है कि उनके घर के पालतू जानवरों की ठाठ भी किसी करोड़पति व्यक्ति से कम नहीं होंगे। ऐसे में एक खबर अंबानी परिवार के पालतू डॉग को लेकर आ रही है जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहा।

उसने 4 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। अनंत अंबानी की शादी में काफी ज्यादा वायरल होने वाले इस डॉगी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो करोड़ों की कार में घूमता था।

जी हां, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अंबानी परिवार का ये पालतू 3 करोड़ की Mercedes-Benz G400d luxury SUV में सफर करता था। इस खबर के सामने आते ही लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

पालतू डॉग के पास खुद की गाड़ी

डॉग के निधन के बाद पूरा परिवार दुखी हुआ था क्योंकि अंबानी परिवार के साथ ये किसी सदस्य के ही तरह रहता था। अनंत राधिका की शादी के बाद इस डॉग की कई तस्वीरें सामने आईं थीं जो कि महंगे महंगे कपड़ों और शानदार लुक्स के लिए चर्चा में आईं थीं। क्या आप इस पालतू डॉग के खुद की कार होने वाली बात पता थी? हालांकि कई लोगों को इस खबर को जानकर जोर का झटका लगा है। लोग इसको लेकर इंस्टाग्राम पर कमेंट्स कर रहे है।

क्या बोले लोग?

अंबानी परिवार के इस पालतू कुत्ते को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। इस खबर एक यूजर ने लिखा, ''मेरा दोस्त भी कुत्ता है, उसको भी कोई ले जाओ।'' एक ने लिखा, ''किसी ने सच कहा है, हर कुत्ते का दिन आता है।''

एक ने लिखा, ''पढाई करके क्या होगा...इससे अच्छा तो अंबानी का कुत्ता है।'' एक का कहना था, ''अब कोई बोलो की मैं कुत्ते जैसी जिंदगी जी रहा हूं।'' एक का कहना था, ''ये सच में एंटरटेनमेंट है।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि अंबानी परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Read more about: mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X